एथर एनर्जी अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रहा है. ब्रांड का अपकमिंग स्कूटर अगस्त के आखिर में लॉन्च होगा. अब कंपनी ने इस स्कूटर का नाम रिवील कर दिया है. Ather Konarc (कोणार्क) कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाला है. ये स्कूटर 29 अगस्त को लॉन्च होगा.
ये कंपनी का पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा, जो एथर के ईएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. इस स्कूटर के जरिए कंपनी मास मार्केट सेगमेंट में उतरेगी. इसके नाम का ऐलान कंपनी ने लॉन्च डेट कन्फर्म होने के बाद ही किया है. आइए जानते हैं एथर के अपकमिंग स्कूटर में क्या कुछ खास होगा.
क्या होगा Ather Konarc में खास?
एथर ने ईएल 01 कॉन्सेप्ट स्कूटर की तस्वीर पहले पोस्ट की थी. इसके साथ ही ब्रांड ने अपकमिंग स्कूटर से जुड़ी बहुत सी चीजें साफ कर दी थी. ये स्कूटर साफ और प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ आएगा. स्कूटर में हैंडलबार पर हेडलैम्प मिलेंगे. इसके अलावा फ्रंट एप्रन पर वर्टिकली एलईडी डीआरएल मिलेगा, जो पूरी चौड़ाई में होगा.
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें: चार महीने में 5 लाख ने खरीदी Suzuki की बाइक्स-स्कूटर, जुलाई में हुई बंपर सेल
फ्रंट में एथर का इल्यूमिनेटेड ब्रांड लोगो मिलेगा. स्कूटर लंबी और फ्लैट सिंगल पीस सीट के साथ आएगा. इसमें स्पेशियस फ्लोरबोर्ड और फैमिली ओरियंटेड लुक मिलेगा. रियर सेक्शन में पतला एलईडी टेल लैम्प मिलेगा. फ्रंट एलॉय वील्स के साथ डिस्क ब्रेक मिलेगा. ये दिखाता है कि कंपनी हायर वेरिएंट्स में प्रीमियम हार्डवेयर दे सकती है.
कितनी हो सकती है कीमत?
एक प्रमुख बदलाव इसमें मेटल बॉडी पैनल्स का इस्तेमाल होगा. एथर इस स्कूटर में पॉलीमर बॉडीवर्क की जगह मेटल बॉडी दे सकता है. इसकी वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर की ड्यूरेबिलिटी बेहतर होगी. एथर एनर्जी के सीईओ तरुण मेहता ने ईएल प्लेटफॉर्म को ईवी सेक्टर के लगभग एक दशक के डेवलपमेंट का नतीजा बताया है.
यह भी पढ़ें: 7 महीने में 3 लाख... TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के दीवाने हुए लोग
जहां एथर के शुरुआती प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी लवर्स और परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स पर फोकस करते थे. नया प्लेटफॉर्म अफोर्डेबिलिटी, प्रैक्टिकैलिटी, कम्फर्ट, चार्जिंग सुविधा, सर्विसिंग कॉस्ट, रिसेल वैल्यू और सेफ्टी पर फोकस करेगा.
कोणार्क (KONARC) एथर एनर्जी के लिए ठीक वैसे ही रोल प्ले कर सकता है, जैसा रिज्टा ने किया है. ये रिज्टा से भी कम कीमत पर आएगा. कयास हैं कि कंपनी इस स्कूटर को 1 लाख रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है. स्कूटर के प्राइस से पर्दा तो 29 अगस्त को ही उठेगा, जब कंपनी इसे लॉन्च करेगी.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
