world-news

Asian Games Day 5 Schedule: रोशिबिना से लेकर शूटिंग तक, इन खेलों में मेडल की उम्मीद, देखें शेड्यूल

September 23, 2026

Asian Games Day 5 Schedule: एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन यानी 24 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे. रोशिबिना देवी वुशु में गोल्ड के लिए उतरेंगी, जबकि रोइंग, शूटिंग, कैनो स्प्रिंट और एथलेटिक्स में भी भारत के खिलाड़ियों के पास मेडल जीतने का मौका रहेगा. इसके अलावा पुरुष हॉकी और कबड्डी टीम भी एक्शन में होगी.

चौथे दिन भारत की झोली में आए 5 मेडल

23 सितंबर को एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए. इसमें 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल रहे. भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. वहीं ज्ञानेश्वरी देवी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 195 किग्रा का कुल वजन उठाया. चानू के सिल्वर के साथ एशियन गेम्स में भारत के वेटलिफ्टिंग मेडल का इंतजार भी खत्म हुआ.अब पांचवें दिन भारतीय दल की नजर मेडल की संख्या बढ़ाने पर होगी.

रोशिबिना देवी के पास गोल्ड जीतने का मौका

दिन की शुरुआत भारत के लिए वुशु में बड़ी उम्मीद के साथ होगी. रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की झांग के खिलाफ उतरेंगी. मुकाबला सुबह 6:10 बजे शुरू होगा. रोशिबिना की नजर गोल्ड मेडल पर होगी और यह मुकाबला भारतीय दल के लिए दिन के शुरुआती बड़े मेडल मौकों में से एक है.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: गेंदबाजों की धुनाई करने वाले वैभव घूम रहे नोबिता की सिटी, इंस्टा पर भर-भरकर मिल रहे लाइक्स

रोइंग में भी कई मुकाबले

रोइंग में भारत के कई खिलाड़ी फाइनल में उतरेंगे. बलराज पंवार पुरुषों के सिंगल स्कल्स फाइनल ए में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी पुरुषों के डबल स्कल्स फाइनल ए में चुनौती पेश करेगी. महिला वर्ग में गुरबानी कौर, अलीना एंटो, टेंडेंथोई देवी हाओबिजाम और पूनम की टीम भी फाइनल ए में उतरेगी.

ये भी पढ़ें: India vs Japan T20I: आखिर कौन है ये 17 साल का गेंदबाज, जिसने पहले ओवर में अभिषेक को Duck पर तो दूसरे में श्रेयस को बनाया अपना शिकार

शूटिंग में भी मेडल की उम्मीद

समय (IST)खेलइवेंट/मुकाबलाभारतीय खिलाड़ी/टीम
5:10 AMरोइंगपुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल Aबलराज पंवार
5:30 AMरोइंगपुरुष डबल स्कल्स फाइनल Aसतनाम सिंह/सलमान खान
6:10 AMवुशुमहिला 60 किग्रा फाइनलरोशिबिना देवी vs झांग (चीन)
6:15 AMशूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन/टीम फाइनलआकाश भारद्वाज, कमलजीत, केदारलिंग
6:30 AMरोइंगमहिला फोर फाइनल Aगुरबानी कौर, अलीना एंटो, टेंडेंथोई देवी, पूनम
6:30 AMशूटिंगस्कीट मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशनपरिनाज धालीवाल/अनंतजीत सिंह नरूका
6:30 AMकैनो स्प्रिंटमहिला C1 200 मीटर सेमीफाइनलमेघा प्रदीप
6:30 AMएथलेटिक्समहिला हेप्टाथलॉन 100 मीटर हर्डल्सअनामिका, पूजा
7:01 AMएथलेटिक्समिक्स्ड 4x400 मीटर रिले राउंड 1भारत
7:10 AMएथलेटिक्समहिला हेप्टाथलॉन हाई जंपअनामिका, पूजा
7:10 AMरोइंगमहिला फोर फाइनल Aभारतीय टीम
7:10 AMटेबल टेनिसमहिला डबल्स राउंड 2यशस्विनी घोरपड़े/दिया चितले
7:21 AMस्विमिंगपुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल Bआर्यन नेहरा
7:32 AMस्विमिंगपुरुष 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल हीटभारत
8:00 AMकैनो स्प्रिंटमहिला C1 200 मीटर फाइनल A*मेघा प्रदीप
8:00 AMस्क्वैशमिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16सूरज चंद/शमीना रियाज vs जोशना चिनप्पा/वेलावन सेंथिलकुमार
8:10 AMकैनो स्प्रिंटपुरुष K4 500 मीटर फाइनल Aभारत
8:20 AMकैनो स्प्रिंटमहिला K2 500 मीटर फाइनल A*सोनिया देवी/पार्वती गीता
8:30 AMकैनो स्प्रिंटपुरुष C2 500 मीटर फाइनल Aराजू रावत/ज्ञानेश्वर सिंह
8:35 AMटेबल टेनिसपुरुष सिंगल्स राउंड 1मनुष शाह
9:45 AMकबड्डीपुरुष ग्रुप Aभारत vs चीनी ताइपे
10:30 AMस्क्वैशमहिला सिंगल्स राउंड ऑफ 16तन्वी खन्ना/अन्य भारतीय खिलाड़ी
11:15 AMशूटिंगस्कीट मिक्स्ड टीम फाइनल*परिनाज धालीवाल/अनंतजीत सिंह नरूका
11:15 AMस्क्वैशपुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 16अभय सिंह, वीर चोत्रानी
11:30 AMहॉकीपुरुष पूल Aभारत vs दक्षिण कोरिया
11:40 AMकैनो स्प्रिंटमिक्स्ड K2 500 मीटर हीटपार्वती गीता/प्रसन्न कुमार
12:00 PMरोइंगलाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल Aरोहित/उज्ज्वल कुमार सिंह
12:15 PMशूटिंगपुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल*भारतीय क्वालिफायर
1:00 PMरोइंगपुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल Aअरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, जकार खान
1:35 PMस्विमिंगपुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल*बेनेडिक्टन बेनिस्टन
2:48 PMस्विमिंगपुरुष 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल*भारत
3:35 PMएथलेटिक्समहिला हेप्टाथलॉन शॉट पुटअनामिका, पूजा
4:14 PMएथलेटिक्समहिला ट्रिपल जंप फाइनलनिहारिका वशिष्ठ, आशा इलांगो
4:15 PMकबड्डीमहिला ग्रुप Aजापान vs भारत
4:38 PMएथलेटिक्सपुरुष 100 मीटर राउंड 1अनीमेश कुजूर
5:02 PMएथलेटिक्सपुरुष 100 मीटर राउंड 1गुरिंदरवीर सिंह
5:30 PM सेएथलेटिक्समहिला हेप्टाथलॉन 200 मीटरअनामिका, पूजा
5:55 PMएथलेटिक्समहिला 10,000 मीटर फाइनलसीमा
6:45 PMएथलेटिक्समिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनल*भारत
11:30 AMई-स्पोर्ट्सPuyo Puyo Championsपारितोष vs मंगोलिया
12:10 PMई-स्पोर्ट्सPuyo Puyo Championsपारितोष vs सिंगापुर
1:10 PMई-स्पोर्ट्सPuyo Puyo Championsपारितोष vs चीनी ताइपे
2:10 PMई-स्पोर्ट्सPuyo Puyo Championsपारितोष vs थाईलैंड

शूटिंग में भारत की नजर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल और स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट पर होगी. आकाश भारद्वाज, कमलजीत और केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे 10 मीटर एयर पिस्टल में उतरेंगे. वहीं परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका स्कीट मिक्स्ड टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. क्वालिफिकेशन पार करने पर दोनों फाइनल में भी उतरेंगे.

हॉकी और कबड्डी में भी भारत का मुकाबला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल ए के मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी. यह मैच सुबह 11:30 बजे शुरू होगा. कबड्डी में पुरुष टीम का सामना सुबह 9:45 बजे चीनी ताइपे से होगा. वहीं भारतीय महिला कबड्डी टीम शाम 4:15 बजे जापान के खिलाफ उतरेगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत ने थाईलैंड को 20-1 से हराया, दीपिका ने दागे 9 गोल