world-news

Asian Games 2026 Medal Tally India: 7वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल, जानें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

Asian Games 2026 India Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा. एक के बाद एक भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल अपने नाम किए और दिन खत्म होने तक भारत की झोली में कुल 7 पदक आ गए.

इन 7 पदकों में दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल हैं. सबसे खास प्रदर्शन कबड्डी में देखने को मिला, जहां पहले महिला टीम और फिर पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक दिलाए. इन पदकों के साथ भारत की कुल मेडल संख्या अब 30 हो गई है. भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

कबड्डी में भारत को डबल गोल्ड

भारत के लिए दिन का सबसे बड़ा पल कबड्डी से आया. भारतीय महिला टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद पुरुष टीम ने भी ईरान को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दोनों टीमों ने पिछले एशियन गेम्स में जीते अपने गोल्ड मेडल का सफलतापूर्वक बचाव किया. यानी भारत ने महिला और पुरुष कबड्डी दोनों में लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: कबड्डी में भारत की बादशाहत, एक ही दिन में ईरान को दो बार पटका; महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता गोल्ड

इन खिलाड़ियों ने भी दिलाए मेडल

कबड्डी के अलावा एथलेटिक्स, शूटिंग और स्क्वैश में भी भारत को मेडल मिले. पुरुष मैराथन में सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीता. वहीं महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में तिलत्तोमा सेन, विदार्सा के. विनोद और आशी चौकसे की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी सिल्वर मेडल जीता. स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में जोसना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. वहीं महिला 400 मीटर फाइनल में प्राची चौधरी ने भारत को एक और कांस्य पदक दिलाया.

30 मेडल के साथ भारत की स्थिति

इन पदकों के बाद भारत के खाते में कुल 30 मेडल हो गए हैं. इनमें 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं. एशियन गेम्स 2026 की मौजूदा मेडल टैली में भारत 10वें स्थान पर है. चीन 107 गोल्ड समेत 176 मेडल के साथ सबसे ऊपर है, जबकि मेजबान जापान 31 गोल्ड और कुल 129 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है. दक्षिण कोरिया 73 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है.

एशियन गेम्स मेडल टैली (Asian Games 2026 Medal Tally)

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन1074128176
2जापान314949129
3दक्षिण कोरिया16213673
4उज्बेकिस्तान817934
5कजाकिस्तान881935
6थाईलैंड87923
7ईरान714728
8बहरीन72211
9उत्तर कोरिया55414
10भारत4121430
11हांगकांग4111429

भारत के लिए अभी कई मेडल इवेंट बाकी

एशियन गेम्स 2026 अभी जारी है और भारतीय खिलाड़ियों के कई मुकाबले बाकी हैं. ऐसे में भारत की मेडल संख्या में आने वाले दिनों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. फिलहाल भारत के लिए कबड्डी का डबल गोल्ड और एक ही दिन में सात मेडल जीतना इस अभियान की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है.

ये भी पढ़ें: वैभव सू्र्यवंशी से भी छोटे बच्चे ने जीता गोल्ड, महज 11 साल की उम्र में एशियन गेम्स में बना हीरो