lifestyle

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजें का दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

July 13, 2026

Mon, 13 Jul 2026 11:36 AM IST

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:36 AM IST

सार

Ashadha Amavasya Daan: मान्यता है कि आषाढ़ अमावस्या पर राशि के अनुसार दान-पुण्य किया जाए, तो पितृ प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बनाए रखते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होने देते। आइए जानते हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए इस दिन कौन से दान शुभ माने गए हैं।

Ashadha Amavasya 2026 Daan: आषाढ़ माह को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है, खासकर दान और पुण्य कर्मों के लिए यह समय विशेष फलदायी होता है। इसी महीने आने वाली अमावस्या तिथि भी बेहद पवित्र मानी जाती है। यद्यपि वर्ष भर में कुल 12 अमावस्या आती हैं, लेकिन आषाढ़ अमावस्या का अपना अलग ही महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। साथ ही पितरों की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि इस दिन राशि के अनुसार दान-पुण्य किया जाए, तो पितृ प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बनाए रखते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होने देते। आइए जानते हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए इस दिन कौन से दान शुभ माने गए हैं।

ashadha amavasya 2026 Donate According To Your Zodiac Sign On ashadha amavasya kab hai

आषाढ़ अमावस्या की तिथि और समय - फोटो : adobe stock

आषाढ़ अमावस्या की तिथि और समय
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 13 जुलाई, सोमवार को शाम 6 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी और 14 जुलाई, मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि को मानते हुए यह पर्व 14 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान, दान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करना विशेष फलदायी रहेगा।

ashadha amavasya 2026 Donate According To Your Zodiac Sign On ashadha amavasya kab hai

राशि के अनुसार करें ये दान - फोटो : adobe stock

राशि के अनुसार करें ये दान
मेष – इस राशि के लोगों को इस दिन पितरों के नाम पर जल, गुड़ और गेहूं का दान करना चाहिए।
वृषभ – जरूरतमंदों को धन और अन्न का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
मिथुन – गन्ने का रस और ठंडा पानी दान करना लाभकारी माना गया है।
कर्क – सफेद रंग के खाद्य पदार्थ और सामर्थ्य अनुसार धन का दान शुभ रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

ashadha amavasya 2026 Donate According To Your Zodiac Sign On ashadha amavasya kab hai

राशि के अनुसार करें ये दान - फोटो : adobe stock

सिंह – गुड़, चना और शहद का दान करना फलदायी होगा।
कन्या – घी में बने हरे रंग के खाद्य पदार्थों का दान पितरों को प्रसन्न करता है।
तुला – ब्राह्मणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक – गुड़ और लाल वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

ashadha amavasya 2026 Donate According To Your Zodiac Sign On ashadha amavasya kab hai

राशि के अनुसार करें ये दान - फोटो : adobe stock

धनु – मिठाई, केला और पीले वस्त्रों का दान करने से लाभ मिलता है।
मकर – काली उड़द और तिल का दान आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ – इस दिन धन के साथ जूते-चप्पल का दान करना अच्छा माना गया है।
मीन – ठंडा जल और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का दान करना लाभकारी रहेगा।

Gajkesari Yog 2026: इन चार राशियों मिलेगी सफलता और धन लाभ, दो दिन बाद बन रहा है गजकेसरी योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।