entertainment

Aruna Irani ने महमूद संग रचा था मोहब्बत का जाल? करियर-पैसों के लिए किया इस्तेमाल; ब्रेकअप के बाद बर्बाद हुआ करियर - aruna irani opened up about her and mehmood complex relationship and reveals why they brokeup

August 17, 2026

अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने महमूद संग अपने रिश्ते पर हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि वे पहले शादीशुदा थे और मुझसे सीक्रेट वेडिंग करना चाहते थे।

अरुणा ईरानी और महमूद का क्यों हुआ था ब्रेकअप?

अरुणा ईरानी और महमूद का क्यों हुआ था ब्रेकअप?

HighLights

  1. अरुणा ईरानी और महमूद का क्यों हुआ था ब्रेकअप?

  2. अरुणा ईरानी ने किया महमूद संग रिश्ते पर खुलासा

  3. महमूद ने दिया था अरुणा को बड़ा ब्रेक 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरुणा ईरानी इंडस्ट्री में अपने डांस नंबर और वैम्प (खलनायिका) किरदारों के लिए जानी जाती हैं। प्रोफेशनल तौर पर सराहना पाने वाली अरुणा की पर्सनल लाइफ के बारे में काफी चर्चाएं होती रही हैं। जिनमें से एक ऐसी अफवाहें थी कि एक्ट्रेस ने महमूद से शादी कर ली थी, हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

अरुणा (Aruna Irani) ने एक इंटरव्यू में माना कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उन्हें अलग होना पड़ा।

क्यों हुआ था अरुणा और महमूद का ब्रेकअप?

अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने इस बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, 'डांस डायरेक्टर सुरेश भट्ट ने मुझसे कहा, 'तू महमूद को घास डाल, यानी उन्हें रिझाओ, वही तुझे काम दिला सकता है।' लेकिन वहां भी मैं महमूद को हां-ना कहती रही (उनके प्रपोजल को मना करती रही), फिर भी उन्होंने मुझे काम देना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे मेरे मन में उनके लिए सॉफ्ट कॉर्नर बन गया।

उन्होंने आगे बताया, ' उनके जरिए मैंने पैसा, शोहरत और नाम देखा और सोचा, 'मैं कब तक इस आदमी को बेवकूफ बनाऊंगी?' फिर हम दोस्त बने और फिर दोस्तों से कुछ ज्यादा, लेकिन बस वहीं तक बात रही'। उस समय वह पहले से शादीशुदा थे, इसलिए वह उनसे शादी नहीं कर सकते थे।

Aruna (4)

काम पाने के लिए अरुणा ने किया था ऐसा

अरुणा ने बताया कि कैसे उन्होंने काम पाने के लिए उन्हें खुश करने की हर मुमकिन कोशिश की। इस तरह, महमूद ने जहां उनका करियर बनाया, वहीं उसे बर्बाद भी किया। उन्होंने कहा, 'हद से बाहर जाकर मैंने उन्हें खुश किया। मैं बहुत गरीब परिवार से आई थी, इसलिए पहली बार मैंने नाम, शोहरत और पैसा देखा था'।

अरुणा से शादी करना चाहते थे महमूद

अरुणा ईरानी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि महमूद पहले से शादीशुदा थी और मुझसे एक सीक्रेट मैरिज करना चाहते थे लेकिन मैं आगे नहीं बढ़ी और ये मेरे लिए ही अच्छा हुआ है।

Aruna (5)

महमूद ने अरुणा को दिया बड़ा ब्रेक

जब अरुणा ईरानी आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, तब महमूद (Mehmood) ने उन्हें करियर में बड़े मौके और अहम भूमिकाएं दीं।

अरुणा ईरानी और महमूद का रिश्ता

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी और मशहूर कॉमेडियन-अभिनेता महमूद का पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्ता काफी पेचीदा रहा और खूब चर्चा में भी रहा। महमूद ने 'बॉम्बे टू गोवा' (1972) और 'कारवां' (1971) जैसी हिट फिल्मों में उन्हें कास्ट करके उनके शुरुआती करियर को आगे बढ़ाने और संवारने में मदद की, लेकिन बाद में उनके बीच के उलझे हुए रोमांटिक रिश्ते की वजह से अरुणा ईरानी को पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Aruna (7)

उन्होंने साथ में 1960 और 1970 के दशक की सफल फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'हमजोली' (1970), 'नया जमाना' (1971) और 'बॉम्बे टू गोवा' (1972) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी मूवी का रीमेक थी ये हिंदी फिल्म, Salma Agha ने 'तवायफ' बन लूटी महफिल; गानों ने मचाई थी खूब सनसनी