world-news

Apple iPhone Duo: पहली बार मुड़ने वाला iPhone लॉन्च, 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन समेत मिलेंगे ये फीचर्स

September 9, 2026

Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपने 2026 के बड़े लॉन्च इवेंट में पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo पेश किया है.

Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपने 2026 के बड़े लॉन्च इवेंट में पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo पेश किया है.

author-image

New Update

iPhone Duo

iPhone Duo

I Phone Duo: Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपने 2026 के बड़े लॉन्च इवेंट में पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo पेश किया है. लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. कंपनी ने इस फोन को किताब की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ तैयार किया है.

बंद होने पर कॉम्पैक्ट, खुलने पर बड़ी स्क्रीन

iPhone Duo में बाहर की तरफ 5.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. फोन को खोलने पर यूजर्स को 7.6 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन मिलती है. Apple के मुताबिक यह iPhone में अब तक मिलने वाली सबसे बड़ी स्क्रीन में से एक है. बड़े डिस्प्ले का फायदा खास तौर पर मल्टीटास्किंग और वीडियो जैसे इस्तेमाल में मिल सकता है.

टाइटेनियम फ्रेम और मजबूत बॉडी

कंपनी ने फोन की बॉडी में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है, जिसे सेरेमिक फाइबर से मजबूत किया गया है. फोन के फ्रंट और बैक पर Ceramic Shield ग्लास दिया गया है. इसके अलावा डिवाइस को IP68 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में बेहतर स्थिति में है.

iPhone Duo की कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Duo के 256GB मॉडल की अमेरिकी शुरुआती कीमत करीब 2,000 डॉलर (लगभग 1.90 लाख रुपये) है. हालांकि भारत में इसकी कीमत अमेरिकी कीमत के सीधे रुपये में कन्वर्जन अलग है, क्योंकि यहां टैक्स और अन्य शुल्क जुड़ते हैं. भारत में इसकी कीमत (256 GB) 2,99,900 होगी.

A20 Pro चिप से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

iPhone Duo में Apple की नई A20 Pro चिप दिए जाने की जानकारी सामने आई है. यह चिप फोन की परफॉर्मेंस के साथ AI से जुड़े कामों को भी बेहतर तरीके से संभालने के लिए तैयार की गई है. 

कैमरा और Apple Pencil सपोर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार फोल्डेबल iPhone में दो 48MP कैमरों वाला कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसके अलावा यह Apple Pencil को सपोर्ट करने वाला पहला iPhone भी हो सकता है. इससे बड़े इनर डिस्प्ले पर नोट्स बनाने, ड्रॉइंग और दूसरे कामों का अनुभव ज्यादा उपयोगी हो सकता है. 

Apple के लिए बड़ा बदलाव

फोल्डेबल फोन बाजार में Samsung, Google और दूसरी कंपनियां पहले से मौजूद हैं. Apple ने इस सेगमेंट में देर से कदम रखा है, लेकिन iPhone Duo की एंट्री को कंपनी के लिए एक बड़ा हार्डवेयर बदलाव माना जा रहा है. अब देखना होगा कि Apple का यह नया फोल्डेबल फोन बाजार में मौजूद प्रतिद्वंद्वी डिवाइसेज को कितनी चुनौती देता है.