'शादी-जन्मदिन के डिजिटल इन्विटेशन कार्ड सावधानी से खोलें': हिसार पुलिस का दावा; वाट्सएप पर आई .apk फाइल से पूरा फोन हो रहा हैक - Hisar News
July 24, 2026
हिसार2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
व्हाट्सएप, टेलीग्राम या मैसेंजर पर किसी शादी, जन्मदिन या गृह प्रवेश का डिजिटल निमंत्रण पत्र से आपका बैंक खाता पलक झपकते ही खाली हो सकता है। साइबर ठग अब सीधे बैंकिंग लिंक भेजने के बजाय पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों का सहारा ले रहे हैं।
साइबर अपराधी व्हाट्सएप और सोशल मीडिया ऐप्स पर "Wedding Invitation.apk", "Birthday Invitation.apk", "Marriage Card.apk" या "Invitation Card.apk" जैसे नाम से फाइलें भेज रहे हैं। मैसेज में इस तरह के लुभावने और आत्मीय शब्द लिखे होते हैं कि लगता है यह किसी करीबी ने भेजा है।
लोग बिना सोचे-समझे इसे आम डिजिटल कार्ड समझकर डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेते हैं। फाइल के डाउनलोड होते ही यह फोन के पूरे सिस्टम पर कब्जा जमा लेता है। इसके बाद ठगों के पास आपके स्क्रीन का लाइव एक्सेस पहुंच जाता है।
इसके बाद आपके मोबाइल में मौजूद बैंकिंग एप, यूपीआई, एसएमएस पर OTP आता है, कांटेक्ट लिस्ट, निजी फोटो, वीडियो और दस्तावेज सब साइबर ठगों के कंट्रोल में चले जाते हैं।
ग्राफिक में दी गई इन बातों का ध्यान रखें-
आपके ही फोन से दूसरों को ठगते हैं हिसार पुलिस का कहना है कि फोन हैक करने के बाद ठग पीड़ित के वाट्सएप से उसकी पूरी कांटेक्ट लिस्ट के लोगों को वही मैलवेयर फाइल भेज देते हैं। रिश्तेदार या दोस्त यह मानकर उसे तुरंत खोल लेते हैं कि मैसेज उनके किसी परिचित ने भेजा है।
असली डिजिटल इनविटेशन कार्ड कभी भी .apk फॉर्मेट में नहीं आता। वास्तविक निमंत्रण पत्र हमेशा PDF, JPG, PNG फोटो या किसी आधिकारिक वेबसाइट लिंक के रूप में ही भेजे जाते हैं।
पुलिस ने कहा-अनजान नंबर से भेजी गई फाइल ध्यान से खोलें मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसपी ने साइबर अपराधियों के इस नए पैंतरे से बचने के लिए नागरिकों से सावधानियां बरतने की अपील की हैं।
एसपी का कहना है कि अनजान नंबर या संदिग्ध व्यक्ति द्वारा भेजी गई किसी भी .apk फाइल को कभी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। ऐसा मैसेज आते ही फाइल तुरंत डिलीट करें। मोबाइल की सेटिंग में जाकर Install Apps from Unknown Sources का विकल्प हमेशा बंद रखें। कोई भी ऐप केवल Google Play Store या Apple App Store से ही डाउनलोड करें।
अब जानिए, APK और PDF में यह फर्क होता है
PDF (पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट) एक ऐसा फाइल फॉर्मेट है, जिसमें इमेज और टेक्सट की जानकारी को सेव कर सकते हैं। जबकि APK फाइल फॉर्मेट एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर पैकेज को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होता है।
यह फाइल फॉर्मेट एंड्रॉइड ऐप्स को इंस्टॉल करने और चलाने के लिए जरूरी है। आमतौर पर शादी के कार्ड वाले PDF में किसी तरह का कोई लिंक नहीं होता है। उसके ऊपर PDF लिखा होता है।
अगर आपको ऐसा कोई PDF या मैसेज मिले, जिसमें ई-कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है तो झांसे में न आएं। यह फ्रॉड हो सकता है।
ठगी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत दें एसपी ने कहा कि डिजिटल युग में सजगता ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि आप या आपका कोई परिचित इस प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि का शिकार होता है, तो तुरंत कार्रवाई करें। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते वित्तीय नुकसान को रोका जा सके।
.
खबरें और भी हैं...
हरियाणा के 6 जिलों में बारिश: 3 दिन में फिर एक्टिव होगा मानसून; जींद में महिलाओं ने बरसात की आस में गुलगुले बनाए
1:16
कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में किसानों ने जाम किया भिवानी-जींद रोड: नहर में पानी ना छोड़े जाने से नाराज, बोले- धान की रोपाई नहीं कर पा रहे
0:22
कॉपी लिंक
शेयर
उकलाना स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 2 गोल्ड मेडल: ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, रजत और कांस्य पदक भी कब्जाए
कॉपी लिंक
शेयर
'हैलो, मैं मंत्री का PA...फर्नीचर बेचना है, ₹75 हजार भेजो': करनाल BJP अध्यक्ष को कॉल किया; ठग ने वॉट्सएप डीपी पर मिनिस्टर गंगवा की फोटो लगाई