world-news

Anaya Bangar: अनाया बांगड़ ने थाईलैंड से शेयर किया ग्लैमरस लुक, बोलीं- अब ये शरीर मेरा घर है

September 7, 2026

Anaya Bangar: अनाया बांगड़ (Anaya Bangar) ने थाईलैंड से शेयर किया ग्लैमरस लुक (Glamorous Look), बोलीं- अब ये शरीर मेरा घर हैक्रिकेटर अनाया बांगड़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। थाईलैंड वेकेशन (Thailand Vacation) से उन्होंने मोनोकनी में अपनी तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के साथ उन्होंने खुद को स्वीकार करने और अपने शरीर के साथ सहज महसूस करने की बात कही।

Screenshot 2026-09-07 185225
P.C: @anayabangar/instagram

थाईलैंड से अनाया ने शेयर की तस्वीर

अनाया बांगड़ (Anaya Bangar Thiland Vacation) ने थाईलैंड से अपनी वेकेशन तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। मोनोकनी में उनका ग्लैमरस लुक (Glamorous Look) नजर आया। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तारीफ की।

बोलीं- अब ये शरीर मेरा घर है

अनाया ने तस्वीर के साथ अपने कैप्शन में लिखा कि जिस शरीर को पहचानने में उन्हें कभी संघर्ष करना पड़ा, अब वही शरीर उनका घर है। उन्होंने आगे खुद को उस तरह महसूस करने को खूबसूरत बताया, जैसा वह हमेशा से जानती थीं कि वह हैं। अनाया ने अपने इस अनुभव को जेंडर यूफोरिया बताया।

Screenshot 2026-09-07 185155
P.C: @anayabangar/instagram

यह भी पढ़ें: Bhopal Mayor Malti Rai Car Fire: भोपाल की महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश, नगर निगम के कर्मचारी पर आरोप, देखें वीडियो

P.C: @anayabangar

फैंस ने लुटाया प्यार

अनाया की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उन्हें सुंदर और लवली बताया, जबकि कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए उनकी तस्वीर की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: CG Govt Employee Suspension Rules: 90 दिन में चार्जशीट मिलने पर निलंबन नहीं होगा खत्म, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के ऑर्डर को पलटा

Screenshot 2026-09-07 185048
P.C: @anayabangar/instagram

क्रिकेट से पुराना नाता

अनाया का क्रिकेट करियर (Cricket Career) भी चर्चा में रहा है। वह मुंबई के इस्लाम जिमखाना और इंग्लैंड के हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए क्लब क्रिकेट खेल चुकी हैं। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) की ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स पॉलिसी के तहत उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिलने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: Kanhaiya Kumar NSUI: छात्रों की सुरक्षा और पेपर लीक पर Kanhaiya Kumar ने केंद्र सरकार को घेरा, जवाबदेही की मांग

2024 में सार्वजनिक की थी ट्रांजिशन जर्नी

अनाया ने 2024 में अपनी जेंडर ट्रांजिशन जर्नी (Gender Transition Journey) सार्वजनिक की थी। वह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों से जुड़े खेल नियमों और नीतियों पर भी अपनी राय रखती रही हैं। मार्च 2026 में उन्होंने थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी और इस दौरान परिवार के समर्थन की भी बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: Bhopal मेयर Malti Rai की गाड़ी जलाने का प्रयास, मौके पर मची भगदड़ !