technology

कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, कंपनी के CEO ने किया टीज - iqoo z11 5g india launch teased by ceo specs features

August 2, 2026

iQOO Z11 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है, जिसका संकेत कंपनी के CEO निपुन मार्या ने सोशल मीडिया पर दिया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, ...और पढ़ें

कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, कंपनी के CEO ने किया टीज

कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, कंपनी के CEO ने किया टीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने भारत में iQOO ने अपना नया iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज के एक और स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी अब iQOO Z11 5G को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने ऑफिसियल तौर पर अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन iQOO इंडिया के CEO निपुन मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर पोस्ट शेयर की है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि iQOO Z11 की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है।

कंपनी के CEO ने किया टीज

दरअसल, कंपनी के CEO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें हर लाइन के पहले अक्षर को मिलाने पर Z11 बन रहा है। इसे कंपनी की ओर से फोन के लॉन्च का इशारा माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।

DO NOT READ THE FIRST LETTER OF EVERY LINE.

Zero spoilers from me.
Everything is nearly ready.
Launch mode is officially on.
Eleven may be relevant.
Very relevant.
Excited to share more soon.
Now, I should probably stop.#iQOO

— Nipun Marya (@nipunmarya) August 1, 2026

iQOO Z11 में क्या-क्या खूबियां

कुछ वक्त पहले ही I2514 मॉडल नंबर वाला एक नया iQOO स्मार्टफोन Geekbench AI बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 12GB तक रैम और Android 16 मिल रहा है।

रिपोर्ट्स में इसी मॉडल को iQOO Z11 बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस चिपसेट को Dimensity 7500 Turbo ब्रांडिंग के साथ पेश किए जाने की भी बात कही जा रही है।

मिल सकता है कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए iQOO Z11 में कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। हालांकि डिस्प्ले का साइज, कैमरा और चार्जिंग जैसी अन्य डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें भी Z11 सीरीज के अन्य मॉडल्स की तरह बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

बता दें कि चीन में कंपनी पहले ही इस मॉडल को Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर चुकी है, जबकि मलेशिया में यही फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में भारतीय वेरिएंट को अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।