world-news

Amit Shah PS Tenure Extended: ये युवा IAS हैं अमित शाह के निज सचिव.. इतने सालों के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल, आप भी जानें अभिमन्यु कुमार के बारें में

July 25, 2026

केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने राजस्थान कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिमन्यु कुमार का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल दो वर्ष बढ़ा दिया है।

Amit Shah PS Tenure Extended: ये युवा IAS हैं अमित शाह के निज सचिव.. इतने सालों के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल, आप भी जानें अभिमन्यु कुमार के बारें में

Amit Shah PS Abhimanyu Kumar Tenure Extended || Image- thegovernancepost file

Modified Date: July 26, 2026 / 12:15 am IST

Published Date: July 26, 2026 12:14 am IST

HIGHLIGHTS

  • अभिमन्यु कुमार का कार्यकाल 2029 तक बढ़ा।
  • अमित शाह के निजी सचिव बने रहेंगे।
  • एसीसी ने दो वर्ष के विस्तार को मंजूरी दी।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिमन्यु कुमार का सेन्ट्रल डेपुटेशन दो साल के लिए बढ़ा दिया है। (Amit Shah PS Abhimanyu Kumar Tenure Extended) कुमार फिलहाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निजी सचिव के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

2029 तक मिला विस्तार

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 24 जुलाई 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक़ अभिमन्यु कुमार का कार्यकाल 16 जनवरी 2027 से बढ़ाकर 16 जनवरी 2029 तक कर दिया गया है। नियमानुसार यह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एक ही कार्यकाल में मिलने वाली अधिकतम सात वर्ष की अवधि है।

कैबिनेट समिति ने दी मंजूरी

यह विस्तार कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद दिया गया है। आदेश के मुताबिक, अभिमन्यु कुमार का कार्यकाल गृह एवं सहकारिता मंत्री के कार्यकाल, उनके निजी सचिव पद पर बने रहने या सरकार के अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। (Amit Shah PS Abhimanyu Kumar Tenure Extended) इनमें से जो भी पहले होगा, वही लागू माना जाएगा। यह फैसला सहकारिता मंत्रालय के 2 जुलाई 2026 के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

2011 बैच के IAS अधिकारी

अभिमन्यु कुमार राजस्थान कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्र सरकार में आने से पहले उन्होंने राजस्थान में जिला प्रशासन और विभिन्न सरकारी विभागों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्तमान में अभिमन्यु कुमार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे मंत्री के आधिकारिक कार्यक्रमों का समन्वय, मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों के बीच संवाद तथा प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों के समन्वय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। नए आदेश के बाद वे निर्धारित शर्तों के अनुसार 16 जनवरी 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे।

Image

इन्हें भी पढ़ें:

कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद

सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला

आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत

टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री

राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  अभिमन्यु कुमार कौन हैं?

उत्तर:  उत्तर: वे राजस्थान कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

प्रश्न 2:  उनका कार्यकाल कब तक बढ़ाया गया है?

उत्तर:  उत्तर: 16 जनवरी 2029 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का विस्तार किया गया है।

प्रश्न 3:  वे वर्तमान में किस पद पर कार्यरत हैं?

उत्तर:  उत्तर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निजी सचिव के रूप में।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: ACC Extends IAS Abhimanyu Kumar’s Tenure as Amit Shah’s Private Secretary Till January 2029