world-news

Amarnath Yatra 2026 Darshan: 6 दिनों बाद फिर शुरू हुआ बाबा बर्फानी के दर्शन का दौर.. रविवार तक 4.14 लाख पहुंचे अमरनाथ यात्रा पर

July 26, 2026

श्रीनगर: पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 2026 ने एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। रविवार तक 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। (Amarnath Yatra 2026 Darshan Latest News) खराब मौसम के कारण छह दिन तक यात्रा रोकने के बाद दोबारा शुरू हुई यात्रा अब फिर से सुचारु रूप से जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एलजी मनोज सिन्हा ने जताया आभार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस उपलब्धि पर भगवान शिव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ की कृपा से 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में जुटे सुरक्षा बलों, प्रशासन, श्राइन बोर्ड, स्वयंसेवकों और सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद दिया।

कड़ी सुरक्षा में जारी है यात्रा

रविवार को यात्रा का 19वां जत्था रामबन जिले के चंदरकोट से कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ। (Amarnath Yatra 2026 Darshan Latest News) श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

6 दिन बाद फिर शुरू हुई थी यात्रा

भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी के चलते 19 जुलाई को प्रशासन ने पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी थी। मौसम में सुधार होने के बाद शनिवार से यात्रा फिर शुरू कर दी गई। फिलहाल जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से आने वाले श्रद्धालुओं को बालटाल मार्ग से ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है। 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई को हुई थी। यह यात्रा 28 अगस्त, यानी रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

The Shri Amarnath Ji Yatra 2026 crossed a major milestone as the total pilgrim turnout surpassed 4 lakh.

Lieutenant Governor Manoj Sinha said over 4.14 lakh devotees have received the sacred darshan by the blessings of Lord Shiva.

LG expressed gratitude to Baba Amarnath and… pic.twitter.com/7mbWN8c3F4

— Information & PR, J&K (@diprjk) July 26, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: पालघर के एक बिल्डर से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी

भारत आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचा

आम लोगों के हित के लिए काम करें आयकर अधिकारी : सीतारमण

वॉशिंगटन पहले टेस्ट से बाहर, रेड्डी और हर्षित का श्रीलंका में खेलना संदिग्ध

बिहार: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

कच्चे तेल के दाम, फेडरल रिजर्व के ब्याज पर निर्णय से तय होगी बाजार की दिशा