entertainment

Alpha OTT Release: फ्लॉप स्पाई थ्रिलर की ओटीटी पर बदलेगी किस्मत, कब और कहां स्ट्रीम होगी Alia Bhatt की एल्फा? - alpha ott release date alia bhatt spy thriller online streaming on netflix by this day

August 24, 2026

अभिनेत्री आलिया भट्ट की फ्लॉप स्पाई थ्रिलर फिल्म एल्फा की ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी सामने आ रही है।

एल्फा ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

एल्फा ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी एल्फा

  2. एल्फा की ओटीटी रिलीज आई सामने

  3. बॉक्स ऑफिस पर बेअसर रही स्पाई थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म एल्फा को इस साल की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर देखा जा रहा था। आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल कपूर स्टारर इस मूवी से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद थीं। लेकिन कमर्शियल तौर पर एल्फा बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हुई। 

अब एल्फा की ओटीटी रिलीज  (Alpha OTT Release) को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इसकी डेट भी सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आलिया की एल्फा को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। 

ओटीटी पर कब आएगी एल्फा

3 जुलाई 2026 को एल्फा फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। एक था टाइगर, वॉर और पठान जैसी सफल स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तौर पर यशराज फिल्म्स ने इस बार दांव एल्फा पर खेला था, लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। अब इस मूवी को ओटीटी का सहारा है। 

alpha teaser (1)

यह भी पढ़ें- थिएटर्स में रूठी जनता, OTT बनेगा आलिया भट्ट की फिल्म का सहारा, इस दिन स्ट्रीम होगी Alpha?

खबर है कि मेकर्स एल्फा को ओटीटी पर रिलीज करने की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं और इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। जिसके आधार पर रक्षा बंधन 28 अगस्त के मौके पर एल्फा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में जिन दर्शकों ने अभी तक आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर एल्फा को नहीं देखा है तो वे अब घर बैठे इस मूवी का आनंद ले सकते हैं। 

alpha worldwide collection day 4

बात की जाए एल्फा की कहानी की तरफ तो इसमें एक दुश्मन देश के खुफिया एजेंट की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने नापाक इरादों से एक भारतीय फौजी की लड़की को अगवा कर उसमें एल्फा सीरम डाल देता है और उसे एक वॉरियर बना देता है, जो भारतीय सेना के लिए खतरा होती है। उस विलेन का पर्दाफाश कैसे होता है, उसके लिए आपको एल्फा को देखना पड़ेगा। 

एल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गौर किया जाए एल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने लाइफाटाइम 58 करोड़ का कारोबार किया था। इसके अलावा वर्ल्डवाइड ये फिल्म 98 करोड़ से अधिक का ही कलेक्शन कर पाई थी और अपना बजट निकालने में भी नाकाम रही थी।