world-news

Alliance Show: 'अलायंस' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हुए लीक? ग्रैंड फिनाले से पहले सामने आए ये नाम| Navbharat Live

August 2, 2026

Updated On: Aug 02, 2026 | 09:41 AM IST

विज्ञापन

सार

Kunal Kemmu Alliance Show: प्राइम वीडियो के फेमस रियलिटी शो 'द अलायंस' का ग्रैंड फिनाले करीब आ गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के नाम लीक होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।

Alliance Top 5 Contestants Leaked

'अलायंस' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Alliance Show Top 5 Contestants: कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस सोशल स्ट्रेटेजी शो ने अपने अनोखे फॉर्मेट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। ग्रैंड फिनाले की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, फैंस के बीच यह जानने का क्रेज बढ़ गया है कि आखिर किस खिलाड़ी के सिर जीत का ताज सजेगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस के रोमांच को दोगुना कर दिया है।

सोशल मीडिया के अनुसार ‘अलायंस’ शो के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले 5 दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि शो की शुरुआत से ही अपनी अलग रणनीति और मजबूत पकड़ बनाने वाले 5 स्टार्स फिनाले की रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं। हालांकि, मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लिस्ट ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है।

फिनाले की रेस में शामिल ये मजबूत चेहरे

खबरों के अनुसार तो जिन 5 खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की की है, उनमें कुशल टंडन, अलि गोनी, मिनी माथुर, रूही दोसानी और ज़ैद दरबार के नाम शामिल हैं। इन सभी प्रतियोगियों ने पूरे सीजन के दौरान अपने-अपने तरीके से गेम को आगे बढ़ाया है।

सम्बंधित ख़बरें

जहां कुशल टंडन ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति और सीधे फैसलों से ध्यान खींचा, वहीं अलि गोनी की रणनीतिक चालों को फैंस ने काफी पसंद किया। दूसरी तरफ मिनी माथुर की संतुलित शैली और रूही दोसानी की हर परिस्थिति में ढलने की क्षमता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें: Happy Friendship Day 2026: जब झगड़ों पर भारी पड़ी दोस्ती, इन बॉलीवुड सितारों ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल

अगस्त में शूट होगा ग्रैंड फिनाले

खबरों के अनुसार ‘अलायंस’ के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त को शूट किया जा सकता है। लगातार बदलते समीकरणों, सरप्राइज एविक्शन और कड़े मुकाबलों के बाद अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या लीक हुई यह सूची सही साबित होती है या मेकर्स आखिरी वक्त पर किसी नए ट्विस्ट से फैंस को हैरान करेंगे।

Follow Navbharatlive whatsapp