world-news

Alliance: अलायंस की वजह से ठीक हो रहा एक्स कपल सोहेल और सीमा का रिश्ता, एक्टर ने खुद किया रिवील

July 23, 2026

Alliance: अलायंस की वजह से ठीक हो रहा एक्स कपल सोहेल और सीमा का रिश्ता, एक्टर ने खुद किया रिवील

सोहेल खान ने किया खुलासाImage Credit source: Instagram

Alliance : कुणाल खेमू का रियलिटी शो अलायंस दर्शकों के काफी पसंद आ रहा है. इस शो में सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सचदेह भी एक साथ नजर आ रहे हैं. भले ही दोनों का तलाक हो गया हो. लेकिन शो में सीमा की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सोहेल काफी खुश हुए थे और एक्साइटेड नजर आए थे. अब दोनों एक साथ शो में दिख रहे हैं. इस बीच सोहेल ने खुलासा किया है कि इस शो ने उनके और सीमा के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम किया है.

जी हां, सोहेल खान ने जैद दरबार से अपने दिल की बात कही है. बीते एपिसोड में एक्टर ने रिवील किया कि इस शो ने उन्हें सीमा के और करीब लाने में काफी मदद की है. सोहेल ने यहां तक कहा कि इतने साल वो दोनों एक साथ रहे. लेकिन जो बॉन्डिंग यहां बनी है वो पहले कभी नहीं बनी.

ये भी पढ़ें: आमिर खान की 3 Idiots की री-रिलीज की खबर निकली झूठी, विधु विनोद चोपड़ा ने बताया सच

अलायंस लाया सोहेल सीमा को करीब

सोहेल खान ने जैद दरबार से कहा कि ‘अलायंस’ के घर में बिताया गया समय उन्हें उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह के पहले से कहीं ज्यादा करीब ले आया है. उन्होंने कहा कि इतने साल साथ रहने के बावजूद उनके बीच कभी इतनी अच्छी समझ और बातचीत नहीं हुई थी, जितनी अब हो रही है. सोहेल ने कहा, “सच कहूं तो मैं इतने सालों में कभी भी सीमा के इतना करीब नहीं आया, जितना इस घर ने हमें करीब ला दिया.

अब हम एक-दूसरे से खुलकर बात करते हैं. बाहर हमारी अपनी-अपनी अलग जिंदगी थी. बच्चे मेरे साथ रहते हैं और सीमा से भी मिलते हैं. पहले हमारा ज्यादा संपर्क नहीं था, लेकिन इस घर में आने के बाद कम से कम हमारे रिश्ते में सहजता आ गई है. अब हम बात करते हैं, नियमित रूप से मिलते हैं. मैं उसकी परवाह करता हूं और वह मेरी परवाह करती है, जो मुझे बहुत अच्छा लगता है.”

अलायंस के शुक्रगुजार हैं सोहेल

सोहेल ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसा एक्सपीरियंस दोबारा कब मिलेगा. लेकिन वह इसके लिए ‘अलायंस’ के घर के शुक्रगुजार हैं. उन्होंने कहा, “अगर पहले से पता होता कि हमें साथ रहना है, तो शायद हम दोनों ही झिझकते. मेरे मन में सिर्फ एक डर था कि कहीं कोई सीमा के बारे में कुछ गलत न कह दे. मैं उसके साथ और ज्यादा वक्त बिताना चाहता हूं. मैं उसकी उसी तरह हिफाजत करना चाहता हूं, जैसे अपने किसी बेहद करीबी की करता हूं.”

शादी के 24 साल बाद अलग हुए सोहेल-सीमा

सोहेल खान और सीमा सचदेह लगभग 24 साल की शादी के बाद साल 2022 में अलग हो गए. इसके बावजूद दोनों अपने बेटों निर्वाण और योहान की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. दोनों कई बार यह कह चुके हैं कि बच्चों की खातिर वे एक-दूसरे के साथ सम्मानजनक और अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: कपड़ा फैक्ट्री में करता था काम, 10वीं में ऑफर हुई फिल्म और बन गया साउथ का बड़ा स्टार, 350 करोड़ है नेटवर्थ

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button