world-news

Alia-Ranbir: पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया-रणबीर का खास संकल्प, 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की उठाई जिम्मेदारी - Haribhoomi

September 18, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी, लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर खास अंदाज में योगदान दिया।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor

Alia Bhatt Ranbir Kapoor

  • Published: 18 Sep 2026, 11:45 AM IST
  • Last Updated: 18 Sep 2026, 11:45 AM IST

Alia Bhatt Rabir Kapoor: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

आलिया ने दी जन्मदिन की बधाई

Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…

— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आने वाले साल के लिए प्रधानमंत्री को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की। आलिया ने अपने संदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान मिलकर काम करने और समाज को कुछ वापस देने की सोच को बढ़ावा देता है।

20 स्कूलों को बेहतर बनाएंगे
आलिया ने बताया कि वह और उनके पति रणबीर कपूर इस अभियान में सहयोग करेंगे। दोनों ने 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को बीएमसी की सिफारिशों के आधार पर बेहतर बनाया जाएगा। इसका मकसद बच्चों के पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाओं वाली जगह तैयार करने में मदद करना है।

क्या है सेवा संकल्प अभियान?
‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 9 सितंबर को बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करेंगे। इसी मौके पर पार्टी ने पूरे महीने कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़े-  'जन्मदिन मुबारक नरेंद्र भाई', सलमान खान ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खास विश, शाहरुख बोले- 'देश को प्रेरित करते रहें'