world-news

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, वॉशिंगटन सुंदर फिट, बुमराह की फिटनेस पर कल फैसला

September 8, 2026

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. वहीं, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

वॉशिंगटन सुंदर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनकी फिटनेस टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है, क्योंकि वह चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं.

बुमराह की फिटनेस पर 9 सितंबर को फैसला

सम्बंधित ख़बरें

जसप्रीत बुमराह को अभी मैच सिमुलेशन (मैच अभ्यास सत्र) से गुजरना बाकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, वह 9 सितंबर को यह टेस्ट पूरा कर सकते हैं. इसके बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) उनकी फिटनेस और अफगानिस्तान सीरीज में खेलने को लेकर अंतिम फैसला लेगा.

यह भी पढ़ें: 25 साल पहले 17 साल के लड़के ने रचा था इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इन खिलाड़ियों की फिटनेस का भी इंतजार

बुमराह के अलावा हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की पर भी अपडेट का इंतजार है. तीनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में चुना गया है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है.

वहीं टीम में सिर्फ हार्दिक पंड्या ही शामिल नहीं हैं. वह इस साल की शुरुआत में आईपीएल के दौरान लगी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट के कारण अभी भी क्रिकेट से दूर हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: एक बार फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? एशिया कप फाइनल में होगा बड़ा धमाका!

13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी. इसके बाद 15 और 17 सितंबर को मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज से पहले टीम इंडिया की नजरें अब बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं.

अफगान‍िस्तान सीरीज के ल‍िए टीम इंड‍िया का स्कॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और  हर्षित राणा*
* फिटनेस के अधीन

भारत और अफगान‍िस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20-13 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम (नई द‍िल्ली)
दूसरा टी20-15 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम (नई द‍िल्ली)
तीसरा टी20-17 सितंबर 2026, अरुण जेटली स्टेडियम (नई द‍िल्ली) 

---- समाप्त ----