world-news

'वो मुझपर शक करने लगा' Aditi Sharma ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई FIR

August 2, 2026

टीवी मसाला

  • Authored by: अतुल सिंहEdited by: अभय
  • Updated Aug 2, 2026, 09:56 AM IST

Aditi Sharma File Case Againts Husband: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है।

Image

अदिति शर्मा ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस (Image Source: Aditi Sharma Instagram)

Aditi Sharma File FIR Againts Husband: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपने पति अभिनीत कौशिक (Abhineet Kaushik), सास उर्मिला कौशिक (Urmila Kaushik) और ननद कीर्ति कौशिक (Kirti Kaushik) के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 31 जुलाई को FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में अदिति ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज, कैरेक्टर पर शक करने और शादी के गहनों के गलत इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

'शादी के कुछ दिनों बाद बदल गया व्यवहार'

पुलिस को दिए बयान में अदिति ने बताया कि उनकी मुलाकात जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और दोनों ने परिवार की सहमति से 12 नवंबर 2024 को शादी की। इससे पहले दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव वेस्ट के एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अदिति का आरोप है कि शादी के दो-तीन दिन बाद ही उनके पति का व्यवहार बदल गया। उन्होंने कपड़ों को लेकर टोकना शुरू किया, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे और घर के खर्च में मदद करने की बजाय उनसे पैसे लिए जाते थे। शिकायत में कहा गया है कि 1 जनवरी, 2025 को कॉफी पर हुई बहस गाली-गलौज में बदल गई, जिसके बाद उसके पति को कथित तौर पर उसके कैरेक्टर पर शक होने लगा, उस पर अफेयर का आरोप लगाया, रेगुलर उसका मोबाइल फोन चेक करने लगा और अलग कमरे में सोने लगा।

गहने रखने और परिवार से दूर करने का भी आरोप

अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से रोका जाता था। उन्होंने सास पर शादी के गहने, जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं, अपने पास रखने और बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, उनका कहना है कि जब सास और ननद दोनों के बीच विवाद सुलझाने घर आईं तो उन्होंने उनका साथ देने के बजाय पति का समर्थन किया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। अदिति की शिकायत के आधार पर गोरेगांव पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

atul. Singh

अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article