world-news

कोंटा में ACB का बड़ा एक्शन : 80 हजार की रिश्वत मांगने वाला BEO 10 हजार एडवांस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - Haribhoomi

September 2, 2026

सुकमा के कोंटा में ACB ने खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एरियस बिल के लिए 80 हजार मांगे थे।

BEO Office, Konta

BEO दफ्तर, कोंटा

  • Published: 02 Sep 2026, 04:55 PM IST
  • Last Updated: 02 Sep 2026, 04:55 PM IST

रफीक खान- कोंटा। सुकमा जिले के कोंटा खंड शिक्षा कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार यारदा को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोप है कि प्रधानपाठक कवासी सुशीला की करीब 16 लाख रुपये की एरियस राशि का बिल निकालने के एवज में अधिकारी ने 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

एरियस राशि निकालने मांगी गई रिश्वत
जानकारी के मुताबिक कोंटा क्षेत्र में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ कवासी सुशीला की लंबे समय से एरियस राशि का भुगतान लंबित था। आरोप है कि करीब 16 लाख रुपये की एरियस राशि का भुगतान कराने और बिल निकालने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार यारदा ने कथित तौर पर 5 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 80 हजार रुपये की मांग की थी। बताया गया कि एरियस की राशि को लेकर संबंधित लोग करीब एक महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। लगातार परेशानी के बाद शिक्षिका के पति कवासी मंगलराम ने मामले की जानकारी ACB को दी। 

सुकमा के कोंटा में ACB ने खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एरियस बिल के लिए 80 हजार मांगे थे। pic.twitter.com/dqnCWIONS6

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 2, 2026

पहली किस्त के 10 हजार रुपये लेते पकड़े गए
शिकायत के बाद ACB ने मामले की जांच की और रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने की कार्रवाई तय की गई। जैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी ने कथित तौर पर यह रकम स्वीकार की, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया गया है कि शिक्षिका के पति कवासी मंगलराम, जो ग्राम मिसमा में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं, की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 

सुकमा के कोंटा में ACB ने खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रकुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एरियस बिल के लिए 80 हजार मांगे थे। pic.twitter.com/B7Gx78nHSo

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 2, 2026

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)