world-news

AAP सांसद बोले- ABVP के पक्ष में वोट का दबाव: गैंगस्टरों से फोन करवा रहे, यहां ED-CBI नहीं; चंडीगढ़ PU चुनाव पर गरमाई सियासत - Chandigarh News

August 28, 2026

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। 31 अगस्त को होने वाले चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए 4, वाइस प्रेसिडेंट के लिए 5, सेक्रेटरी के लिए 3 और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए 4 उम्मीदवार मैद

.

इसी बीच आम आदमी पार्टी के पंजाब से लोकसभा सांसद मीत हेयर ने एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्रों को गैंगस्टरों के फोन करवाकर एबीवीपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया जा रहा है।

मीत हेयर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के कुछ स्टाफ सदस्यों पर भी एबीवीपी का समर्थन करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि कुछ स्टाफ सदस्य विभागों में जाकर छात्रों से एबीवीपी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स।

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स।

अब विस्तार से पढ़िए क्या बोले मीत हेयर:-

  • एबीवीपी पर गंभीर आरोप: आम आदमी पार्टी के पंजाब से लोकसभा सांसद मीत हेयर ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि छात्रों पर एबीवीपी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कई छात्रों ने उनसे शिकायत की है कि उन्हें गैंगस्टरों के फोन आ रहे हैं और एबीवीपी के पक्ष में वोट डालने के लिए कहा जा रहा है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह का डर या दबाव का माहौल नहीं बनाया जाना चाहिए।
  • पार्टी नेता और उसके पिता को धमकी का दावा: मीत हेयर ने कहा कि उनकी पार्टी के एक नेता जो हिमाचल प्रदेश में रहता है उसे और उसके पिता को भी गैंगस्टर का फोन आया। उन्होंने दावा किया कि फोन करने वाले ने कहा कि अपने बेटे को समझा लो, वह गलत पार्टी का समर्थन कर रहा है। इसके बाद उसे एबीवीपी का समर्थन करने के लिए कहा गया। मीत हेयर के मुताबिक, फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो गोली मार दी जाएगी।
  • पंजाब यूनिवर्सिटी स्टाफ पर भी आरोप: मीत हेयर ने यूनिवर्सिटी के स्टाफ पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ स्टूडेंट्स ने उन्हें बताया है कि यूनिवर्सिटी का स्टाफ भी एबीवीपी का साथ दे रहा है। आरोप है कि स्टाफ के लोग विभागों में जाकर छात्रों से एबीवीपी के पक्ष में वोट डालने के लिए कह रहे हैं।
  • भाजपा को पश्चिम बंगाल का उदाहरण दिया: मीत हेयर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग यह न समझे कि पंजाब यूनिवर्सिटी में पश्चिम बंगाल जैसा माहौल बनाया जा सकता है। यहां ईडी, सीबीआई या चुनाव आयोग का डर दिखाकर चुनाव नहीं जीता जा सकता। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र हैं और वे अपने फैसले खुद लेते हैं।
  • पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग: मीत हेयर ने पुलिस से छात्रों को धमकी देने और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र को धमकी भरा फोन आता है तो इसकी शिकायत पुलिस को करनी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अभी कोई शिकायत नहीं मिली

मीत हेयर के आरोपों पर एरिया डीएसपी एसपीएस सोंधी ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र या अन्य व्यक्ति की ओर से शिकायत मिलती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैंपस में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यूनिवर्सिटी के सभी गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।