world-news

'एक लाख सरकारी स्कूल किस मुसलमान ने बंद कराया': सुल्तानपुर में AAP सांसद संजय सिंह बोले- मोदी-योगी नफरत के सबसे बड़े मास्टर - Sultanpur News

August 16, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sultanpur
  • Sanjay Singh In Sultanpur: Modi Yogi Master Of Hate Politics | Statement

असगर नकी | सुलतानपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी 'नफरत के सबसे बड़े मास्टर' हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि देश में बंद हुए एक लाख सरकारी स्कूल किस मुसलमान ने बंद किए हैं, उसका नाम बताएं।

संजय सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जेन-जी और जेन-अल्फा युवा जाग रहा है और सड़कों पर आ रहा है। उन्होंने इसका कारण स्कूलों की खराब सड़कें और जर्जर कमरे बताए। संजय सिंह ने रविवार की शाम 4 बजे अपने घर पर पीसी करके सरकार को घेरा।

संजय सिंह ने 5 आरोप सरकार पर लगाए…

'मोदी-योगी नफरत के सबसे बड़े मास्टर' मैं पूछ रहा हूं कि एक लाख सरकारी स्कूल किस मुसलमान ने बंद किए हैं? उनका नाम बताएं।' उन्होंने प्रधानमंत्री के 'नफरत रोकने' के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'मोदी-योगी ही नफरत फैलाने वाले सबसे बड़े मास्टर हैं'।

'जेन-जी और जेन-अल्फा सड़कों पर' युवाओं की जागरूकता पर खुशी जताई और कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा सड़कों पर आ रहे हैं, क्योंकि उनके स्कूलों की सड़कें और कमरे जर्जर हैं। जयसिंहपुर के राहीलपारा के एक सरकारी स्कूल का उदाहरण दिया। कहा कि ये केवल कागजों पर चल रहा है। उन्होंने इसके लिए 'हिंदू-मुसलमान' की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया।

'पीएम का भाषण झूठ और जुमलों की बौछार' प्रधानमंत्री के लालकिले से दिए गए स्वतंत्रता दिवस भाषण को 'झूठ और जुमलों की बौछार' बताया। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक यह समय आएगा, प्रधानमंत्री की उम्र 100 साल हो जाएगी और उनसे कोई नहीं पूछेगा कि विकसित भारत बना या नहीं।

संजय सिंह ने सरकार पर एक लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद करने का आरोप लगाया।

संजय सिंह ने सरकार पर एक लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद करने का आरोप लगाया।

'84 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर निर्भर हैं' 84 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर निर्भर हैं। देश में महिलाओं की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। एक लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। अस्पतालों की हालत ऐसी है कि मोमबत्ती की रोशनी में ऑपरेशन होते हैं और प्रसव पीड़ा वाली महिलाओं के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है।

अडानी को पूरी दुनिया में ठेके दिलाने का काम कर रही सरकार किसान अपनी फसल का दाम मांगने जाते हैं तो उन्हें लाठियों से पीटा जाता है, पेपर लीक हो रहे हैं और रोजगार का कोई इंतजाम नहीं है। सरकार विकसित भारत का झूठा सपना दिखा रही है, जबकि जमीन पर कुछ नहीं किया जा रहा है। सरकार ने सिर्फ अपने 'पूंजीपति मित्र अडानी' को पूरा भारत सौंपने और दुनिया भर में ठेके दिलाने का काम किया है।

---------------------------------

ये खबर भी पढ़ेंः-

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल:यात्री पिस्टल जमा कराने पहुंचा था, तभी फायर हुआ; मुंबई जा रहा था

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। यात्री पत्नी के साथ IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहा था। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल: शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था

    शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था|वाराणसी,Varanasi - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 79 साल से हरियाली तीज मनाते हैं बांके बिहारी: 10 किलो सोने, 1000 किलो चांदी से बने झूले पर झूलते हैं; VIDEO में ठाकुरजी के दर्शन

    10 किलो सोने, 1000 किलो चांदी से बने झूले पर झूलते हैं; VIDEO में ठाकुरजी के दर्शन|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्या 2027 चुनाव लड़ पाएंगे आजम खान?: शिवपाल ने गृहमंत्री बनाने का दावा किया, इसमें कितना दम; जानिए सियासी समीकरण

    शिवपाल ने गृहमंत्री बनाने का दावा किया, इसमें कितना दम; जानिए सियासी समीकरण|संडे बिग स्टोरी,Sunday Big Story - Dainik Bhaskar2:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सजा पूरी, फिर भी पाकिस्तान में कैद अलीगढ़ का बादल: जिस लड़की के प्यार में सरहद पार की, उसने नहीं अपनाया; मां बोली- उसे ले आओ

    1:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर