world-news

Aamir Khan Threat: आमिर खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, गौरी संग तीसरी शादी पर लॉरेंस गैंग से मिली थीं धमकी - Haribhoomi

July 19, 2026

आमिर खान के पाली हिल आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गईं है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से कथित धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने यह एक्शन लिया है। फिलहाल, वायरल वॉइस नोट और सोशल मीडिया पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है।

Security increased at Aamir Khan's house After threat Lawrence Bishnoi over third marriage

लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद आमिर खान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा।

  • Published: 19 Jul 2026, 03:48 PM IST
  • Last Updated: 19 Jul 2026, 03:48 PM IST

Aamir Khan Threat:  बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को तीसरी शादी करने पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने अभिनेता के बांद्रा वेस्ट स्थित पाली हिल आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की है। हालांकि, आमिर खान इस समय देश से बाहर हैं।

यह मामला एक वायरल वॉइस नोट और सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिसमें अभिनेता पर कुछ लोगों ने 'लव जिहाद' के आरोप लगाए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

वायरल वॉइस नोट की जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस ने बताया कि वह वायरल वॉइस क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि यह वॉइस नोट कहां से आया और यह सही है या नहीं। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और वॉइस क्लिप की प्रमाणिकता की जांच कर रही है।

वॉइस नोट में क्या कहा गया?
वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को अरजू बिश्नोई बताता है और दावा करता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा हुआ है। रिकॉर्डिंग में, उसने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर भी टिप्पणी की गई और उनपर हिंदू महिलाओं से शादी करके “लव जिहाद” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा रिकॉर्डिंग में  एक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की है और इसकी जांच जारी है।

बता दें, आमिर खान ने हाल ही में 5 जुलाई को बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह आमिर खान की तीसरी शादी है। शादी के करीब दो हफ्ते बाद यह कथित धमकी सामने आई है।

साइबर और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वॉइस क्लिप पहले एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Signal के जरिए भारत पहुंची और बाद में पत्रकारों व सोशल मीडिया पर शेयर की गई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या आमिर खान या उनकी टीम को सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से कोई धमकी मिली थी। फिलहाल अभिनेता या उनकी टीम की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस की साइबर और डिजिटल फॉरेंसिक टीमें ऑडियो के स्रोत और इसकी वास्तविकता का पता लगाने में जुटी हैं।