-
24 Oct 2026 05:43 AM (IST)
इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर तक के लिए की रद्द
भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के निलंबित रहने की अवधि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी. दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी.
-
24 Oct 2026 04:22 AM (IST)
आज पुलिस निगरानी में होगा चोरबागान दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
कोलकाता में ‘चोरबागान सार्वजनिक’ दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन आज यहां निमतला घाट पर कड़ी पुलिस निगरानी में किया जाएगा. इस बीच, चोरबागान पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ की घटना की जांच जारी है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी.कलकत्ता हाई कोर्ट की निगरानी में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रतिमा विसर्जन की अनुमति दे दी है. हालांकि, उसने जांच के लिए पूजा पंडाल को उसकी मौजूदा स्थिति में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है.
-
24 Oct 2026 02:02 AM (IST)
मैनें टैरिफ से भारत और पाकिस्तान के युद्ध को रोका: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आप भारत और पाकिस्तान, इन दो परमाणु संपन्न देशों को रोकिए. मैंने कहा, ‘साथियों, अगर आप ऐसा करने जा रहे हैं, तो आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे. मैं आप दोनों पर बहुत भारी टैरिफ लगा दूंगा, 250 प्रतिशत, ताकि आप कोई कारोबार न कर सकें. वे बहुत परेशान और नाराज हो गए; उन्होंने गोलीबारी बंद कर दी, और युद्ध खत्म हो गया. 11 विमान मार गिराए गए थे. मैंने इन सभी युद्धों को रोका, और ऐसा कर पाना वास्तव में सम्मान की बात है.
#WATCH | US President Donald Trump says, “…You stop India and Pakistan, two nuclear nations… I said, “Fellas, if you guys are going to do that, you’re not going to trade with the United States…I’m going to put massive tariffs on both of you, 250 percent, so you won’t be able to do any business.” They got very upset, very angry; they stopped shooting, and the war was over…Eleven planes were shot. I stopped all these wars, and it’s really an honor to do so…”
(Video Source: Reuters)
— ANI (@ANI) October 23, 2026
-
24 Oct 2026 01:40 AM (IST)
मैंने आठ युद्ध खत्म कराए हैं, क्या मुझे नोबेल पुरस्कार मिला- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, मैंने आठ युद्ध खत्म कराए हैं। क्या मुझे नोबेल पुरस्कार मिला? नहीं.
#WATCH | US President Donald Trump says, “…I’ve settled eight wars. Did I get the Nobel Prize? No…”
(Video Source: Reuters) https://t.co/RbfgSqqDMr
— ANI (@ANI) October 23, 2026
-
24 Oct 2026 12:05 AM (IST)
कनाडा में कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ गिरफ्तार
कनाडा के सरी बॉर्डर से पंजाब के तरनतारन जिले के कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बड़ी सफलता की पुष्टि तरनतारन से AAP के विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब विधानसभा में की है. तरनतारन के गांव मियांपुर का रहने वाला अमृतपाल सिंह बाठ पंजाब पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था. उसके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और UAPA के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
-
24 Oct 2026 12:03 AM (IST)
दिल्ली: जामिया यूनिवर्सिटी वाली सड़क पर पुलिस की सघन जांच
दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस की सघन जांच चल रही है. पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद ही उन्हें यूनिवर्सिटी की तरफ जाने दिया जा रहा है.
-
24 Oct 2026 12:01 AM (IST)
बंगाल: शुभेंदु सरकार ने दिवंगत शुभम सोनकर के परिवार को दिए 25 लाख रुपये
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी और मंत्री तापस रॉय ने बागमारी लेन में दिवंगत शुभम सोनकर के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को सौंपी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से वाराणसी और केदारनाथ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में एक कारखाने का उद्घाटन करेंगे और विकास कार्यक्रमों में भाग लेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज और 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. उनके दौरे के दौरान नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होने के साथ काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम भी निर्धारित है. उत्तर प्रदेश में आज प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेष वोटर लिस्ट कैंप लगाए जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय रांची दौरे पर हैं. मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद के खिलाफ बीजेपी नेता किरीट सोमैया शाम 4 बजे गिरफ्तारी देंगे. इससे पहले वो हथौड़ा रैली निकालेंगे. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…
Published On - Oct 24,2026 12:00 AM IST
Follow Us