world-news

Aaj Ka Rashifal : किस्मत का खुलेगा ताला, इन 6 राशियों के लिए 'बेस्ट डे' साबित होगा आज का दिन

August 13, 2026

अध्यात्म

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: मोहित तिवारी
  • Updated Aug 14, 2026, 05:30 AM IST

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 14 August 2026 : 14 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से आसानी से कर सकते है।

Image

14 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 14 August 2026 : आज सूर्योदय के समय चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क, राहु कुंभ, शनि मीन, सूर्य और बुध कर्क तथा शुक्र कन्या राशि में स्थित हैं। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और शुक्रवार का दिन है। श्रावण माह में भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें। गजेंद्र मोक्ष और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

भैरव उपासना से जीवन में आने वाली कई बाधाओं को दूर करने की मान्यता है। नकारात्मक प्रभावों से परेशान हैं तो भैरव मंदिर में नियमपूर्वक पूजा करें। आज भगवान गणेश की उपासना भी विशेष फलदायी रहेगी। श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। मिष्ठान, शीतल जल और दही का दान करें। श्रावण माह में श्रीरामचरितमानस का पाठ करना भी पुण्यदायी रहेगा। प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

मेष राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में तथा चंद्रमा पंचम भाव में रहकर जॉब और करियर के लिए अनुकूल परिणाम देंगे। शुक्र षष्ठम और शनि द्वादश भाव में रहकर बिजनेस से जुड़े कुछ बड़े काम पूरे करा सकते हैं। ऑफिस में विवादों से बचें। अपने वर्क पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। जॉब में किसी काम को टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। समय पर काम पूरा करना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

आज का उपाय: श्रावण माह में भगवान शिव की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला व लाल

शुभ अंक: 02 व 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

चंद्रमा और केतु चतुर्थ भाव में रहेंगे। गुरु, बुध और सूर्य तृतीय भाव में स्थित हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। चंद्रमा और गुरु का प्रभाव घर-परिवार के लिए सकारात्मक रहेगा। जॉब में नई सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता से बचें। शुक्र और बुध वित्तीय तथा आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता दिला सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी में संयम बनाए रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरी पैदा कर सकता है। किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। मसूर और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

शुभ अंक: 02 व 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

सूर्य, बुध और गुरु द्वितीय भाव में रहकर धन आगमन के रास्ते खोलेंगे। शनि दशम भाव में और मंगल आपकी राशि में हैं। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। बुध और शुक्र किसी रुके हुए कार्य को पूरा कराने में मदद करेंगे। मित्र के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

गुरु, सूर्य और बुध आपकी राशि में स्थित हैं। शुक्र तृतीय भाव में और चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स को अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, लेकिन मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में खुशी रहेगी। परिवार और निजी जीवन में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

राशि स्वामी सूर्य, बुध और गुरु द्वादश भाव में हैं। शुक्र द्वितीय भाव में और चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी। जॉब में कर्क राशि के मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन को एकाग्र रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। सूर्योपासना आपके लिए लाभकारी रहेगी।

आज का उपाय: शिव उपासना करें और मन ही मन ॐ नमः शिवाय का जप करते रहें।

शुभ रंग: पीला व लाल

शुभ अंक: 05 व 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

चंद्रमा द्वादश भाव में और शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस वर्क बेहतर रहेगा। दशम भाव के गुरु जॉब में नए अवसर दिला सकते हैं। शनि और मंगल की स्थिति कार्यक्षेत्र के लिए सकारात्मक रहेगी। जॉब में उन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु और चंद्रमा का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं।

आज का उपाय: मंगल से संबंधित द्रव्यों जैसे मसूर और लाल वस्त्र का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

शुभ अंक: 05 व 07

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

दशम भाव के गुरु और एकादश भाव का चंद्रमा बिजनेस में कई बड़े कार्यों में सफलता दिला सकते हैं। जॉब में आपकी पोजिशन मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। लव लाइफ सुंदर रहेगी। यात्रा आपके मन को तनाव से मुक्त कर सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि अत्यधिक इमोशनल होना रिश्तों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शनि और मंगल रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों के लिए सकारात्मक रहेंगे।

आज का उपाय: माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करें तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व आसमानी

शुभ अंक: 05 व 08

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

चंद्रमा दशम भाव में और सूर्य तथा गुरु नवम भाव में रहकर जॉब और बिजनेस में सफलता दिला सकते हैं। शनि पंचम भाव में हैं, जिससे शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जॉब चेंज का प्रयास जारी रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान हो सकता है। बुध भाग्य भाव में रहकर उच्चाधिकारियों का सहयोग दिलाएंगे। मंगल और शुक्र प्रेम जीवन में सुखद परिणाम दे सकते हैं।

आज का उपाय: श्री गणेश की उपासना करें। कार्य बाधा दूर करने के लिए गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

राशि स्वामी गुरु और सूर्य अष्टम भाव में हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधान रहें। शुक्र और बुध बिजनेस में लाभ दिला सकते हैं। चंद्रमा भाग्य भाव में रहकर जॉब में प्रमोशन के रास्ते खोलेंगे। बिजनेस को लेकर खुशी मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में प्रसन्नता और आनंद रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें और पीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व बैगनी

शुभ अंक: 04 व 06

भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

शनि तृतीय भाव में और गुरु-सूर्य सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। अष्टम भाव का चंद्रमा जॉब चेंज से जुड़े विचारों को बढ़ा सकता है। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं और शुक्र तथा बुध आपकी रचनात्मकता को सही दिशा दे सकते हैं। बुध सप्तम भाव में रहकर बिजनेस करने वालों को लाभ दिला सकते हैं। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा का योग है। दूर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। राहु प्रेम संबंधों में परेशानी दे सकता है, युवा भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

शुभ अंक: 05 व 06

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

मंगल पंचम भाव में रहकर मैनेजमेंट और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ दे सकते हैं। शनि द्वितीय भाव में हैं। गुरु षष्ठम भाव में रहकर प्रतिस्पर्धा और जॉब से जुड़े मामलों में सफलता दिला सकते हैं। जॉब में बड़े बदलाव की संभावना है। बुध और शुक्र गृह निर्माण से जुड़े कार्यों में सहयोग कर सकते हैं। बिजनेस में गलत निर्णय से परेशानी हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक यात्रा का सपना जल्द पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को नए अवसर मिलेंगे। राहु आपकी राशि में है, ऐसे में अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें और अन्न का दान करते रहें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

शुभ अंक: 05 व 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि के लिए 14 अगस्त का राशिफल

राशि स्वामी गुरु के साथ सूर्य और बुध पंचम भाव में हैं। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहे हैं। शनि का गोचर बिजनेस में धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा बनाएगा। स्टूडेंट्स की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को सही दिशा देने में सफलता मिलेगी। सप्तम भाव का शुक्र आर्थिक लाभ दिला सकता है। लव लाइफ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj

सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article