world-news

Aaj ka Rashifal 17 July 2026: धनु के काम में विरोधी डाल सकते हैं बाधा, खुशियों से भरा रहेगा मकर का दिन, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

July 16, 2026

Aaj ka Rashifal 17 july 2026 Friday Shukrawar Dhanu Makar Kumbh Meen Ashadh Amavasya Tithi daily horoscope: 17 जुलाई 2026 शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन आषाढ़ माह अमावस्या तिथि रहेगी। ऐसे में राशि चक्र की कौन सी राशि के लिए दिन खास होगा, किसे सावधान रहना होगा, पढ़ें 17 जुलाई का राशिफल।  

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक तनाव और छोटी-छोटी चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से सभी काम पूरे कर पाएंगे। परिवार में माता आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। वहीं, यात्रा या कहीं बाहर जाने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और खुशियों से भरा रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विरोधियों की बातों में आने से बचें, क्योंकि वे आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की भी संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और पढ़ाई से जुड़ा मानसिक दबाव कम होगा। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंताएं दूर होंगी। साथ ही, आप अपने पुराने कर्ज चुकाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। दिन के अंत में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने और मनपसंद भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी नीला

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और सफलता से भरा रहेगा। आपका मधुर स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा और नए दोस्त बनने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और लंबे समय से रुके काम पूरे होने से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी प्रिय रिश्तेदार या मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का हरा

ये भी पढ़ें : Breaking News Live Update 16 July: न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी, गुजरात के कच्छ में भी लगे दो झटके

लेखक