world-news

Aaj ka Rashifal 12 July 2026: धनु वाले समर्पण के साथ बढ़ेंगे आगे, मकर के जीवन साथी को मिल सकता है प्रमोशन, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

July 11, 2026

Aaj ka Rashifal 12 july 2026 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen daily horoscope: 12 जुलाई 2026 रविवार को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। ऐसे में राशि चक्र की कौन सी राशि के लिए दिन खास होगा, किसे सावधान रहना होगा, पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल। 

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल

रविवार का दिन आपके लिए मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके व्यापार या कार्यक्षेत्र के लिए नए अवसर लेकर आ सकती है।

करियर व शिक्षा: 

प्रतियोगी परीक्षाओं या किसी प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में भी प्रगति के संकेत हैं।

सावधानी: 

किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें और अपनी निजी बातें साझा करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल

रविवार आपके लिए सुखद और उत्साह से भरा रहेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन होने से परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा।

करियर व राजनीति: 

रविवार का दिन कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान या पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।

पारिवारिक जीवन: 

संतान के भविष्य और करियर को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल

रविवार का दिन आर्थिक और कानूनी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है।

धन व निवेश: 

किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

रिश्ते व सलाह: 

समय पर काम पूरा न होने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल

रविवार 12 जुलाई का दिन आपको हर फैसला सोच-समझकर और अपनी बुद्धिमानी से लेना होगा। विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

करियर व परिवार: 

नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य व खानपान: 

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बातचीत के दौरान संयमित और सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 13-19 July 2026: मेष वाले कोर्ट कचहरी के कामों में रहें सावधान, वृष के पास उत्तम धन आने का योग मिथुन—कर्क साप्ताहिक राशिफल