entertainment

अमिताभ-गोविंदा के साथ आया 'बाहुबली' की 'शिवगामी' का गाना, 90s के दशक में चार्टबीट पर रहा नंबर 1, बना डांस एंथम - amitabh govinda makhna song from bade miyan chote miyan sung by udit narayan was once number 1

September 16, 2026

गोविंदा और अमिताभ बच्चन का एक गाना है जिसे 90 के दशक में डांस एंथम बना दिया गया था। दोनों ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अगर साथ में थिरक रहे हो तो ऐसा मुमकिन ही नहीं कि लोगों को मजा न आए। एक तरफ हीरो नंबर वन और दूसरी तरफ बिग बी का चार्म स्क्रीन पर इन्हें देखकर फैंस दिल हार बैठते थे।

90 के दशक में खूब वयारल हुआ गाना

आज हम 90s के एक ऐसे गाने के बारे में आपको बताने वाले है जो उस समय एक बड़ा चार्टबस्टर और डांस एंथम साबित हुआ था। पार्टीज और शादी समारोह की ये जान हुआ करता था। आज भी अगर ये कहीं बजता है तो पैर मानों खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं।

Govinda (4)

हम बात कर रहे हैं साल 1998 में आई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां की' (Bade Miyan Chote Miyan)। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), गोविंदा (Govinda), रवीना टंडन (Raveena Tandon) और राम्या कृष्णन नजर आए थे। फिल्म का गाना मखना उस समय बेहद पॉपुलर हुआ था और टीवी पर इसकी गूंज सुनाई देती थी।

कई सिंगर्स ने दी थी आवाज

मखना गाने को उदित नारायण, अलका याग्निक और सुदेश भोसले ने गाया था और विजू शाह ने इसका संगीत दिया था। गाने के बोल समीर ने लिखे थे। इस गाने में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की शानदार और अनोखी केमिस्ट्री देखने को लोगों ने खूब पसंद किया। दोनों की मजेदार जुगलबंदी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

'मेरे प्यार का रस जरा चखना ओए मखना' इतनी कैची लाइन थी हर किसी की जुबान पर ये मानों बस गई थी। 90 के दशक में राम्या कृष्णन ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया था। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आई थीं। आज भले ही लोग उन्हें शिवगामी को तौर पर जानते हो लेकिन उनका यह पुराना डांसिंग अवतार सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता रहता है और लोग इसे देखकर झूम उठते हैं।

माधुरी दीक्षित ने किया था कैमियो

इस गाने में माधुरी दीक्षित ने स्पेशल कैमियो किया था। बड़े मियां छोटे मियां दो हमशक्ल पुलिसवालों और दो हमशक्ल चोर की कहानी है जिसकी वजह से इसमें खूब कॉमेडी मोमेंट्स होते हैं।

यह भी पढ़ें- 90s के हिट गाने में गूंजी 'हिंदी वर्णमाला', गोविंदा-करिश्मा के डांस से मचा था तहलका; Abhijeet ने गाया था गीत

यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता था उनकी शादी...' Govinda संग रिश्ते पर नीलम कोठारी का बयान, पुराने रोमांस पर फिर छिड़ी चर्चा