नई दिल्ली: Upcoming IPO News: कल 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में शेयर बाजार के निवेशकों के पास आईपीओं में पैसा लगाने के कई मौके मिलने वाले हैं। इस दौरान मेनबोर्ड सेगमेंट की 5 कंपनियों और एसएमई सेगमेंट की 4 कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं। कुल 9 कंपनियां अपना इश्यू लेकर बाजार में उतरेंगी। अगर आप भी आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जानिए इन कंपनियों की इश्यू डेट, प्राइस बैंड और निवेश से जुड़ी बड़ी जानकारी।
EAAA India Alternatives और BLS Polymers IPO
EAAA India Alternatives का आईपीओ 26 से 28 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड 1,585 से 1,665 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 9 शेयर हैं, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर 14,985 रुपये चाहिए। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 52 रुपये बताया गया है। वहीं, BLS Polymers का आईपीओ 27 से 29 अक्टूबर तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 100 शेयर हैं, यानी न्यूनतम निवेश 15,000 रुपये होगा। इसका GMP 38 रुपये बताया गया है।
Wiscon Industries और SFC Environmental Technologies IPO
Wiscon Industries का 110 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 से 29 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 194 से 204 रुपये तय किया है। दूसरी ओर, SFC Environmental Technologies का आईपीओ भी 27 से 29 अक्टूबर तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। इस इश्यू का आकार 667.53 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 313 से 330 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 45 शेयर हैं और ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश 14,850 रुपये होगा। इसका GMP 32 रुपये प्रति शेयर है।
Antala Industries IPO की डिटेल
Antala Industries एसएमई सेगमेंट में अपना आईपीओ ला रही है। इस इश्यू का आकार 23.33 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यह आईपीओ 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ओपन रहेगा।
Bombay Coated & Special Steels IPO
Bombay Coated & Special Steels का आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट में आएगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 183.06 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसका प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 8 रुपये है।
M.K. Sons Fine Jewels और Ajwa Projects IPO
M.K. Sons Fine Jewels का आईपीओ 28 से 30 अक्टूबर तक खुलने वाला है। कंपनी के इश्यू का आकार 275.40 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 153 से 162 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं, Ajwa Projects का 38.05 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 28 से 30 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसमें फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल, दोनों शामिल हैं। कंपनी ने प्रति शेयर कीमत 203 रुपये तय की है। एक लॉट में 600 शेयर हैं, यानी निवेश के लिए 1,21,800 रुपये की जरूरत होगी।
Carver Roboweld IPO और निवेशकों के लिए जरूरी बात
Carver Roboweld का आईपीओ एसएमई सेगमेंट में आएगा और 28 से 30 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 76 से 80 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस तरह सप्ताह निवेशकों के लिए अलग-अलग कीमत और आकार वाले 9 आईपीओ में दांव लगाने के विकल्प मिलेंगे।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- आखिर 'रामायण' में ऐसा क्या? जो 10 दिन पहले टिकटों की मारामारी, क्या रिलीज से पहले ही टूटेंगे सारे रिकॉर्ड?
- 6 महीने में ही 23 लोगों को सुनाई मौत की सजा, अब जज का हुआ हुआ तबादला, जानिए HC ने क्यों दिया ट्रांसफर का आदेश
- इस मंगलवार बंद रहेंगी प्रदेश की शराब दुकानें, जानें सरकार ने क्यों घोषित किया है 27 अक्टूबर को ड्राई डे