world-news

भिवंडी में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, मंत्री गिरीश महाजन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश| Navbharat Live

July 31, 2026

विज्ञापन

सार

Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी के नारपोली में इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत और 3 घायल। घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री गिरीश महाजन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

girish mahajan orders on bhiwandi building collapse 9 dead minister

भिवंडी के घटनास्थल पर गिरीश महाजन (सोर्स: सोशल मीडिया)

विस्तार

Girish Mahajan Orders On Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी के नारपोली स्थित बालाजी नगर, गंगाराम वाड़ी में गुरुवार देर रात गिरी कोहिनूर अपार्टमेंट हादसे की कड़ी जांच होगी। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यह जानकारी राज्य के जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन ने दी। शुक्रवार को घटनास्थल पर पंहुचे मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि भिवंडी सहित पूरे जिले में खतरनाक इमारतों का सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

विधायक निरंजन डावखरे, स्थानीय विधायक महेश चौगुले, भिवंडी महापौर नारायण चौधरी, जिलाधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल,पुलिस आयुक्त आशुतोष दुम्बरे ,प्रांत अधिकारी अमित सानप, अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके और तहसीलदार अभिजीत खोले घटनास्थल पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने मलबा हटाने के काम और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं डीसीएम एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने भिवंडी इमारत दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हताहत लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

9 मौतें, 3 घायल

NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम ने रातभर चलाए गए रेस्क्यू में अब तक 9 शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है। शमीम शेख -32 वर्ष, रणजीत सिंह – 45 वर्ष, राधेश्याम, मिराज रसूल शेख – 34 वर्ष, संतोष कुमार पांडे – 42 वर्ष,शमीम अंसारी – 30 वर्ष, राकेश पासवान, मुकेश पासवान और अशोक पासवान, इस हादसे में 3 लोग घायलहुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम अभय कुमार – 24 वर्ष,दीपक कुमार यादव – 25 वर्ष, संगीता प्रजापती – 36 वर्ष।

सम्बंधित ख़बरें

📍 भिवंडी भिवंडीतील नारपोली परिसरातील कोहिनूर इमारतीचा काही भाग कोसळून झालेल्या दुर्दैवी दुर्घटनेनंतर आज घटनास्थळी भेट देऊन बचाव आणि मदतकार्याचा सविस्तर आढावा घेतला. आपत्ती व्यवस्थापन यंत्रणा, अग्निशमन दल, पोलीस प्रशासन तसेच अन्य संबंधित विभागांकडून सुरू असलेल्या बचाव मोहिमेची… pic.twitter.com/CfnOSvJ0Nv — Girish Mahajan (@girishdmahajan) July 31, 2026

पहले से थी खतरनाक घोषित

भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका ने इस इमारत को पहले ही ‘सी-कैटेगरी’ खतरनाक घोषित किया था। रात 11 बजे के आसपास मरम्मत के दौरान इमारत का हिस्सा ढह गया। आशंका है कि मरम्मत के दौरान पिलर तोड़े जाने से संरचना कमजोर हो गई।

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इस हादसे की निष्पक्ष और कड़ी जांच की जाएगी। जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवारों को सरकार हर संभव मदद देगी।

यह भी पढ़ें: बच्चू घोचू है… शिवसेना नेता कडू की अभिजीत दीपके से मुलाकात पर भड़के भाजपा समर्थक, सोशल मीडिया पर छिड़ा युद्ध

रेस्क्यू और राहत कार्य जारी

मलबा हटाने के लिए जेसीबी और पोक्लेन मशीनें लगाई गई हैं। घटनास्थल पर 2 एंबुलेंस तैनात हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाने की घोषणा की है। भिवंडी-निजामपुर मनपा को सभी खतरनाक इमारतों का तुरंत सर्वे कर उन्हें खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp