world-news

अविलंब बिहार आइए...तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह| Navbharat Live

July 25, 2026

अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह

  • Written By:

    अमन मौर्या

Updated On: Jul 25, 2026 | 08:21 PM IST

विज्ञापन

सार

Bihar Student Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद तेज प्रताप यादव ने अभिजीत दीपके से बिहार आने की अपील की है। छात्र आंदोलन को समर्थन देते हुए तेज प्रताप ने बदलाव की लड़ाई का आह्वान किया।

Come to Bihar immediately... Tej Pratap's major appeal to Abhijit Deepke, urging him to become the voice of the people of Bihar.

तेज प्रताप यादव और अभिजीत दीपके (सोर्स- @TejYadav14)

विस्तार

Tej Pratap Yadav Invites Abhijeet Dipke: देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी, छात्र और युवाओं जमकर जश्न मनाया। पेपर लीक मामले में बिहार में भी बड़े पैमाने पर बवाल हुआ।

इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके से बड़ी अपील की है। तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अभिजीत दीपके को बिहार आने की अपील की है और बिहार की जनता की अवाज बनने का आग्रह किया।

तुरंत बिहार आने की अपील

तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर अभिजीत से अपील करते हुए लिखा कि मैं, तेज प्रताप यादव, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से यह विशेष अपील करता हूं कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं। उन्होंने कहा कि ​बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है।

सम्बंधित ख़बरें

अभिजीत को अटूट समर्थन का वादा

मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे बिहार आकर यहां की जनता की आवाज बनें और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करें। ​इस परिवर्तन की लड़ाई में मेरी पार्टी जनशक्ति जनता दल और मेरे समर्थकों का पूर्ण और अटूट समर्थन उनके साथ रहेगा। बिहार के बेहतर भविष्य और जनहित के लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उसमें हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।ट

मैं, तेज प्रताप यादव, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से यह विशेष अपील करता हूँ कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं।
​बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है। मैं उनसे आग्रह करता हूँ कि वे बिहार आकर यहाँ की जनता की… pic.twitter.com/ADzYCxfB4w — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 25, 2026

सड़कों पर उतरे तेज प्रताप

बता दें, तेज प्रताप यादव बिहार में छात्र आंदोलन में भी हिस्सा लिया और अपना पूरा समर्थन दिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि मेहनत की स्याही का जब हिसाब मांगा युवाओं ने, तो कुर्सियों के गुरूर भी जमीन पर आ गिरे। आज बिहार बंद के दौरान छात्रों के समर्थन में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर युवा शक्ति के साथ सड़क पर उतरा।

ये भी पढ़ें- शाबाश छात्रों…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- डरो मत! सरकार को हटाने का वक्त आ गया

प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत

आगे उन्होंने लिखा कि बात चाहें दिल्ली के जंतर मंतर पर उमड़े जनसैलाब की हो या बिहार की, ​अक्सर केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, प्रतियोगीता परीक्षाओं में गड़बड़ियों और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को आईना दिखाने का काम करता रहा हूं। प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो रही धांधली और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ,ये जीत छात्रों की जीत हैं,अन्यान्य के विरुद्ध न्याय की जीत है

Follow Navbharatlive whatsapp