माता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
-
Written By:
हितेश तिवारी
Updated On: Jul 23, 2026 | 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Hyderabad Flight Attendant : हैदराबाद की फ्लाइट अटेंडेंट दिशा शर्मा ने माता-पिता को बिना पूरी जानकारी दिए अकेले दिल्ली का सफर तय किया और जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Jantar Mantar Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के बीच हैदराबाद की एक युवती की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फ्लाइट अटेंडेंट दिशा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता से सिर्फ इतना कहा कि वह बाहर जा रही हैं, जबकि उन्होंने अकेले हैदराबाद से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली।
वीडियो में दिशा कहती हैं कि अकेले यात्रा करने को लेकर वह काफी घबराई हुई थीं। उन्होंने बताया कि उनके पास दिल्ली में कोई परिचित नहीं था, फिर भी वह प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लेकर निकल पड़ीं।
Dear daughter (as mentioned, @revathitweets
we don’t know your name), Treat my home in Delhi ( Noida ) as your home. If you need anything at all, just DM me here on X, or on Instagram, Facebook, or Messenger. It will be an honour to look after you as a father. I have a… https://t.co/Wqzx0C3pCWसम्बंधित ख़बरें
— Vinod Kapri (@vinodkapri) July 23, 2026
हैदराबाद की लड़की अकेले दिल्ली प्रदर्शन में पहुंची
दिशा शर्मा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस यात्रा के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए पैसे जुटाए। इतना ही नहीं, वह अपने साथ दवाइयों और जरूरी सामान से भरा बैग भी लेकर गईं, ताकि जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों की जरूरत पड़ने पर मदद कर सकें। उनका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी वायरल हो गया, जहां कई लोगों ने उनके साहस की सराहना की।
इसी बीच फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और दिल्ली (नोएडा) स्थित अपने घर में ठहरने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने लिखा कि यदि दिशा को किसी भी तरह की जरूरत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं और उनके लिए अपने घर के दरवाजे खुले हैं।
ये खबर भी पढ़ें : पुलिसकर्मी से छात्र बोला- आंसू गैस का इंतजाम नही है क्या..? वॉटर कैनन चली तो नाचने लगे छात्र; वीडियो वायरल
लड़की की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल
दिल्ली पहुंचने के बाद दिशा ने जंतर-मंतर से भी कई वीडियो साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ वहीं रात बिताई और प्रदर्शन में शामिल होने के बाद वापस लौटने की योजना बनाई। बता दें कि Cockroach Janta Party (CJP) के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ चल रहा है।
इस आंदोलन की अगुवाई अभिजीत दिपके कर रहे हैं, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा में है। देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
