IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके कुछ गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स के पास टीम चुनने के लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद होंगे.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके कुछ गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स के पास टीम चुनने के लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद होंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/04/mukesh-kumar-2026-10-04-15-41-43.jpg)
Mukesh Kumar
Mukesh Kumar: भारतीय टीम को अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां की पिचों पर काफी बाउंस मिलता है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके कुछ गेंदबाज फॉर्म में लौट आए हैं, लेकिन भारतीय सिलेक्टर्स के लिए टीम चुनना एक बड़ी माथापच्ची साबित होने वाला है. भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट ईरानी कप 2026 में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले गए इस बड़े मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों के भारी अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है. रेस्ट ऑफ इंडिया ने रिकॉर्ड 31वीं बार यह ट्रॉफी जीती है और इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो मुकेश कुमार रहे, जिन्होंने मैच की चौथी पारी में अकेले दम पर बाजी पलट दी.
मुकेश कुमार की ऐतिहासिक गेंदबाजी
मैच की चौथी पारी में जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 279 रनों का टारगेट मिला था. एक समय जम्मू-कश्मीर की टीम 89 रन पर सिर्फ 3 विकेट खोकर बेहद मजबूत दिख रही थी. लेकिन फिर मुकेश कुमार गेंद लेकर आए और उन्होंने अपने एक ही स्पेल में विरोधी टीम की कमर तोड़ दी. मुकेश ने सिर्फ 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटककर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया.
मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में सिर्फ 10.4 ओवरों में 3.09 की इकोनॉमी से सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इस घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 111 रनों पर ढेर हो गई. मैच में मुकेश कुमार ने पहली पारी के 2 विकेटों को मिलाकर कुल 8 विकेट हासिल किए. इस मैच के दौरान उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां फाइव विकेट हॉल भी पूरा किया.
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
रेस्ट ऑफ इंडिया की शानदार वापसी और मैच का पूरा रोमांच
रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में 237 रन ही बना सकी थी, जिसमें स्मरण रविचंद्रन ने 68 रन बनाए. जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पारस डोगरा (75 रन) और अब्दुल समद (57 रन) के दम पर 278 रन बनाकर 41 रनों की बढ़त ले ली. रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश चौधरी ने 5 विकेट झटके.
इसके बाद दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जोरदार वापसी की. बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को 319 रन तक पहुंचाया और जम्मू-कश्मीर के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा.
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम मुकेश कुमार और आकाश दीप की गेंदबाजी के आगे ढह गई. आकाश दीप ने बेहतरीन स्विंग का प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. पूरे मैच में 6 विकेट लेकर आकाश दीप ने भी मुकेश कुमार की तरह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में अपना दावा मजबूत कर लिया है.
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले सिलेक्टर्स को कड़ा संदेश
मुकेश कुमार का यह धमाकेदार प्रदर्शन बिल्कुल सही समय पर आया है, क्योंकि भारतीय टीम को जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अपनी रेड बॉल से किसी भी धाकड़ बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर सकते हैं. मुकेश की शानदार फिटनेस और हवा में लहराती स्विंग गेंदों ने सिलेक्टर्स को मजबूर कर दिया है कि वे न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम चुनते समय उनके नाम पर सबसे पहले विचार करें.
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने किया इतना खराब प्रदर्शन, भूलकर भी नहीं खिलाना चाहिए वर्ल्ड कप 2027