world-news

72 घंटे तक कीव पर नहीं बरसेंगे मिसाइल-ड्रोन... पुतिन का बड़ा आदेश

September 5, 2026

72 घंटे तक कीव पर नहीं बरसेंगे मिसाइल-ड्रोन... पुतिन का बड़ा आदेश

कीव पर तीन दिन हमले नहीं करेगा रूस.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को तीन दिनों यानी 72 घंटे तक कीव पर हमला नहीं करने का आदेश दिया है, क्योंकि अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए मॉस्को का दौरा कर रहे हैं. यानी अब 72 घंटे तक कीव पर मिसाइड और ड्रोन नहीं बरसेंगे. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बताया कि पुतिन शनिवार को विटकोफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे. रॉयटर्स ने क्रेमलिन के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी.

क्रेमलिन ने बताया कि रूसी नेता और अमेरिकी विशेष प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के आगमन की तैयारी में कीव पर हमले रोकने का आदेश जारी किया गया था. इससे पहले अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शनिवार को मॉस्को पहुंचे. उनका मकसद यूक्रेन में रूस के युद्ध, जो अब पांचवें साल में है उसको खत्म करने की कोशिशों को फिर से शुरू करना है.

इस दौरे की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव ने हवाई अड्डे पर अमेरिकी दूतों का स्वागत किया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने विटकॉफ, कुशनर और दिमित्रिएव को ले जा रहे काफिले को मॉस्को के सरकारी हवाई अड्डे से शहर की ओर जाते देखा गया. बता दें कि दिमित्रिएव ने पुतिन और अमेरिकी वार्ताकारों के बीच पिछली बैठकों में हिस्सा भी लिया था और रूस के दौरों में रुकावट के दौरान भी उनके संपर्क में बने रहे थे.

जंग खत्म कराने की कोशिश

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है. वहीं, जंग को खत्म करने की अमेरिकी कोशिशें धीमी पड़ गई हैं, जबकि संभावित समझौते की शर्तों को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच मतभेद बने हुए हैं. क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन का रुख अभी भी जंग को लेकर सख्त है. इस रुख के तहत मांग की गई है कि यूक्रेन उन चार क्षेत्रों में अपनी सभी जमीन छोड़ दे जिन पर रूस दावा करता है और नाटो में शामिल होने की अपनी योजना छोड़ दे.

पिछली शांति वार्ता के बाद से हमले तेज

लगभग 1,250 किलोमीटर (775 मील) तक फैली फ्रंट लाइन काफी हद तक स्थिर रही है, जिसमें रूस, यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जा करने की कोशिश में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. इस बीच, फरवरी में हुई पिछली शांति वार्ता के बाद से, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के इलाके में हमले तेज कर दिए हैं.

मॉस्को में पुतिन के साथ बातचीत

यूक्रेन ने लंबी दूरी के ड्रोन हमलों से रूसी तेल रिफाइनरियों और अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया है, जबकि रूस ने यूक्रेनी शहरों और बुनियादी ढांचे पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हैं. अमेरिका की यह ताजा राजनयिक कोशिश ऐसे समय में हो रही है जब विटकॉफ और कुशनर के शनिवार को मॉस्को में पुतिन के साथ बातचीत करने और फिर रविवार को कीव जाने की उम्मीद है.

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. करियर की शुरुआत साल 2013 में 'अमर उजाला' गाजियाबाद से की थी. यहां इन्होंने करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया. फरवरी 2014 में नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़ गए और गाजियाबाद में ही रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की. करीब एक साल बाद 2015 में गाजियाबाद से दिल्ली ट्रांसफर हो गया. दिल्ली में अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए. अगस्त 2016 में दिल्ली से नोएडा ट्रांसफर हो गया. नोएडा में क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया. इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला. 2024 में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. इस दौरान 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया. जनवरी 2025 में न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. यहां जुनेद अख्तर ने बतौर सब एडिटर काम किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर काम किया. सितम्बर 2025 से TV9 भारतवर्ष की वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े.

Read More

google button