LIVE
अलवर में गृहमंत्री अमित शाह 1 घंटे रुकेंगे:साढ़े 3 बजे मंच पर पहुंचेंगे, केवल गृह मंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री बोलेंगेअलवर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर साढ़े 3 बजे अलवर पहुंचेंगे। गृहमंत्री अलवर के विजय नगर ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों एक ही हेलिकॉप्टर से अलवर आएंगे। गृहमंत्री जिले को 700 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वहीं प्रदेश के लिए 6 हजार 453 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मंच से गृह मंत्री अमित शाह , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव संबोधित करेंगे। डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। गृहमंत्री 3:30 बजे मंच पर आएंगे और 4:25 बजे कार्यक्रम पूरा हो जाएगा। करीब 1 घंटे कार्यक्रम चलेगा।
अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी पिछले 7 दिनों से जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान भूपेंद्र यादव अलग-अलग वर्ग के लोगों से मिलकर जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने की तैयारी की।
इन 17 जिलों के कार्यों का होगा लोकार्पण

जनसभा के लिए तीन बड़े डोम लगे हैं। दो हेलिपेड तैयार किए हैं। हेलिपेड से सभास्थल तक नई सीसी रोड बनी है। पूरे पांडाल को वाटरप्रूफ बनाया है। मंत्रियों के लिए कुछ समय रुकने के लिए अलग से एयर कंडीशन टैंट भी बनाए गए हैं।
अमित शाह का मिनट टू मिटन प्रोग्राम
3:30 बजे गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचेंगे।
3:35 बजे मंचासीन नेताओं का स्वागत होगा।
3:38 बजे पशुपालन मंत्री जोराराम का संबोधन होगा।
3:43 बजे सरस डेयरी पर लघु फिल्म का प्रस्तुतिकरण।
3:45 बजे गृह मंत्री अमित शाह सरस डेयरी के नए प्लांट का ई-शिलान्यास करेंगे।
3:46 बजे गृह मंत्री अमितशाह नए केंद्रीय सहकारी बैंकों के गठन की घोषणा करेंगे।
3:51 बजे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव संबोधित करेंगे।
3:56 बजे सीएम भजनलाल संबोधित करेंगे।
3:58 बजे कल्याणकारी योजनाओं की राशि का हस्तांतरित करेंगे।
4:00 बजे 6 हजार 453 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण ई-शिलान्यास से करेंगे।
4:03 बजे रोजगार उत्सव के अंतर्गत 5 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र देंगे।
4:23 बजे गृह मंत्री का भाषण होगा।
4:25 सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान धन्यवाद करेंगे।

रूट डायवर्जन किया , 5 किलोमीटर दूर रोके वाहन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा के कारण बहरोड़ रूट पर सबसे बड़ा डायवर्जन किया है। शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर सवारी वाहनों को रोक दिया है।
जटियाना के पास आरटीओ रोड पर बैरियर लगा दिया है। इससे आगे सवारी वाहनों के आने पर रोक लगा दी है।
निजी वाहनों को आरटीओ रोड से भी करीब 4 किलोमीटर पहले विजयमंदिर से डायवर्ट कर दिया है। जो ठेकड़ा होते हुए तिजारा रोड पर निकलेंगे। वहां से टेल्को सर्किल आकर शहर के 200 फीट रोड से निकल सकते हैं।
बहरोड़ से अलवर आने वाले वाहनों को सबसे बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। यदि कोई व्यक्ति बहरोड़ से अलवर आ रहा है तो उसे आज शाम 5 बजे तक बचना चाहिए। इस बीच आए तो कई किलोमीटर दूर का चक्कर लगाकर आना पड़ेगा। कहीं भी वाहन जाम में फंस सकते हैं।

विजय नगर ग्राउंड पर सभा स्थल और हेलिपेड के बीच बनाई गई रोड।
जानिए कहां-कहां रहेगा डायवर्जन
ट्रैफिक इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया कि अलवर शहर में वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। जो वाहन जनसभा में आएंगे उनको ही आने की अनुमति होगी।
बाहरी वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जाएगा। जैसे कोई रामगढ रोड से अलवर आ रहे हैं तो हनुमान सर्किल से भूगोर की तरफ या टेल्को चौराहे की तरफ जा सकते हैं।
टेल्को चौराहे से शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। राजगढ़ रोड से अलवर आने वालों को भी भूगोर बाइपास से निकाला जाएगा।
सरिस्का या जयपुर रोड जाने के लिए कटीघाटी होकर जाना पड़ेगा। शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
स्पेशल सुरक्षा एजेंसी अलवर में
गृह मंत्री के अलवर आने से पहले शनिवार को सेना का हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पहुंच गया। SSB अधिकारियों की टीम ने विजय नगर ग्राउंड का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था परखी।
यहां स्पेशल सुरक्षा जांच एजेंसियां भी पहुंच चुकी हैं। अलवर प्रशासन कई दिनों से तैयारी में जुटा है। एसपसी सहित सभी अधिकारी तीन दिन से व्यवस्थाओं में लगे हैं।
---
ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह के आने से पहले सेना का हेलिकॉप्टर उतरा:2014 में पीएम मोदी की जनसभा से दोगुनी बड़ी तैयारी, दो पक्के हेलीपैड बनाए; जाने ट्रैफिक व्यवस्था
.
अपडेट्स
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोपहर 12 बजे के आसपास ही हजारों की भीड़ पहुंच गई
विजय नगर ग्राउंड पर दोपहर करीब 12 बजे के आसपास ही हजारों लोगों की भीड़ पहुंच गई। बस व कारों के जरिए गांवों से भीड़ पहुंची है।
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आने वालों की चेकिंग के बाद ही प्रवेश, बीड़ी माचिस भी बाहर रखनी पड़ रही
सभा स्थल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। उसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बजुर्गों को बीड़ी माचिस भी बाहर छोड़नी पड़ रही। आमजन को जेल चौराहे के पास और दशहरा मैदान के सामने से प्रवेश मिल रहा है।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
करीब 1500 जवान व पुलिस अफसर तैनात, सभा स्थल को चारों तरफ से पुलिस ने घेरा
सभा स्थल के अलावा पूरे शहर में इस कार्यक्रम के लिए करीब 1500 जवान व अफसर तैनात किए गए हैं। विजय नगर ग्राउंड पर दोपहर 12 बजे से पहले ही बड़ी भीड़ पहुंच चुकी है।
खबरें और भी हैं...
प्राइवेट-बैंक से चेक चुराकर कॉपी बनाई, सरकारी से कैश कराए,VIDEO: कस्टमर का आरोप- अधिकारी शिकायत नहीं करने का दबाव बना रहे, बोले- क्लेम दिला देंगे
0:45- कॉपी लिंक
शेयर
बरखेड़ा से भाजपा कार्यकर्ता अलवर रवाना: विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, शाह और सीएम भजनलाल करेंगे शिरकत

- कॉपी लिंक
शेयर
सुमेल में मेहंदीपुर बालाजी पदयात्रियों का स्वागत: ग्रामीणों ने निशुल्क भोजन, जल और शरबत की व्यवस्था की, पदयात्रियों का किया सम्मान
0:26- कॉपी लिंक
शेयर