auto

अब ये कंपनी ला रही इस 7-सीटर का फैक्ट्री फिटेड CNG मॉडल, अर्टिगा को मिलेगी टक्कर; डिटेल आई सामने

August 4, 2026

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक टेस्टिंग के दौरान लिए गए नए जासूसी फोटो सामने आए हैं। कैरेंस क्लैविस CNG दिवाली 2026 से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। ऑटोमोटिव उत्साही शशांक नायर के हालिया जासूसी शॉट्स से पता चलता है, किआ इंडिया कैरेंस क्लैविस के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का टेस्टिंग कर रहा है।

किआ और हुंडई, सिस्टर्स कंपनी है। इस वजह से इनके कई मॉडल एक जैसे प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाते हैं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी अपने अपर लेवल B सेगमेंट और C सेगमेंट की पेशकश के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट की पेशकश नहीं की है। यहां क्रेटा/सेल्टोस और अल्कजार/कैरेंस के साथ-साथ वेन्यू/सोनेट/सिरोस जैसे व्हीकल के बारे में बात की जा रही है। हालांकि, किआ इंडिया ने कैरेंस के साथ प्रीमियम CNG पेशकश की टेस्टिंग की।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

अब, किआ इंडिया फिर से इसमें शामिल होती दिख रही है। इस बार, उनकी फैक्ट्री-फिटेड CNG किट को लेटेस्ट 2026 कैरेंस क्लैविस के साथ पेश किया जाएगा, जैसा कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक टेस्टिंग के दौरान लिए गए नए जासूसी शॉट्स से पता चलता है। किआ कैरेंस क्लैविस CNG दिवाली 2026 से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। ऑटोमोटिव उत्साही शशांक नायर के हालिया जासूसी शॉट्स से पता चलता है, किआ इंडिया कैरेंस क्लैविस के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का टेस्टिंग कर रहा है।

Kia Carens Clavis

Force Motors Gurkha

Hyundai Creta

MG Hector Plus

Mahindra Scorpio N

फ्रंट विंडशील्ड पर टेस्ट म्यूल "ऑन टेस्ट" स्टिकर है। हालांकि, इन जासूसी शॉट्स से यह पता नहीं चलता है कि CNG इम्प्लिमेंटेशन सिंगल-टैंक या ट्विन-टैंक सेटअप है या नहीं। यदि सिंगल-टैंक सेटअप है, तो यह अनिश्चित है कि इसे बूट में लगाया जाएगा या बूट फ्लोर के नीचे हो सकता है। यदि इसे फर्श के ऊपर स्थापित किया गया है, तो बूट स्पेस से समझौता हो जाएगा।

किआ CNG टैंक को फर्श के नीचे रख सकती है, जहां स्पेयर व्हील पैकेज का हिस्सा नहीं होगा। डुअल-सिलेंडर CNG टैंक सेटअप दोनों कंडीशन में बेस्ट रहेगा, क्योंकि यह अभी भी एक एकस्ट्रा व्हील बरकरार रखता है। जबकि उपयोग करने योग्य बूट प्रदान करता है। किआ कैरेंस क्लैविस का मुकाबला मारुति सुजुकी की अर्टिगा और XL6 जैसी C सेगमेंट MPV से होता है।

मारुति की ये दोनों पेशकशें अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG सॉल्युशन के साथ आती हैं। वहीं, अफॉर्डेबल रनिंग कॉस्ट की तलाश करने वाले प्राइवेट ग्राहको और कमर्शियल ऑपरेटरों दोनों को आकर्षित करती हैं। किआ कैरेंस CNG के स्पाई शॉट में एकदम नया मॉडल देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि इसमें फॉग लाइट भी मिल सकती है।

सामने आए नए स्पाई फोटोज में एक प्रोजेक्टर हेडलाइट सेटअप है, ना कि टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ देखी गई ट्रिपल आइस-क्यूब LED हेडलाइट यूनिट। इससे पता चलता है कि किआ कैरेंस क्लैविस CNG केवल निचले और मध्य-स्पेक ट्रिम तक ही सीमित हो सकती है, जो कि अधिकांश OME द्वारा अपनाई जाने वाली एक स्ट्रैटजी है। मैन्युअल गियरबॉक्स ही एकमात्र ऑप्शन मिलने की संभावना है। इस बात की संभावना है कि किआ सिर्फ 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट पेश कर सकती है, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ नहीं। हालांकि, पिछले कैरेंस CNG टेस्टिंग में 1.4-लीटर टर्बो इंजन था।