- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bilaspur
- Bilaspur Zone Train Traffic Affected | Route Diversion & Delays Update
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से चलने वाली 7 ट्रेनों का परिचालन सितंबर-अक्टूबर में प्रभावित रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना सेक्शन के आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके कारण 5 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि 2 ट्रेनें अपने तय समय से 3 घंटे देरी से रवाना होंगी।
5 ट्रेनों का बदला रूट
कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा होकर अमृतसर जाएगी।
दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति: 8 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर निजामुद्दीन पहुंचेगी।
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश संपर्कक्रांति: 7 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश संपर्कक्रांति एक्सप्रेस भी कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।
अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 8 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर निजामुद्दीन जाएगी।
विशाखापटनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12807 विशाखापटनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस इटारसी-जबलपुर-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।
2 ट्रेनें 3 घंटे देरी से रवाना होंगी
रेलवे के मुताबिक 15 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12808 निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस अपने तय समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं, 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से चलेगी।
नवंबर से 2 ट्रेनों में LHB कोच
बिलासपुर मंडल की बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस और चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में अब पुराने कोच की जगह आधुनिक LHB कोच लगाए जाएंगे।
बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से 1 नवंबर और चिरमिरी से 2 नवंबर से LHB कोच के साथ चलेगी।
चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर: ट्रेन नंबर 58221/58222 चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर भी 2 नवंबर से LHB कोच के साथ संचालित होगी।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
रेलवे के अनुसार LHB कोच आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं। इनमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, बेहतर स्थिरता और सुरक्षा की सुविधा है। इन कोचों में झटके और कंपन कम होने से यात्रियों को सफर के दौरान ज्यादा आराम मिलेगा।
.