कोण्डागांव जिले के जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से 7,100 रुपये नकद, मोबाइल और 6 दोपहिया समेत 2.01 लाख रुपये की सामग्री जब्त।
पुलिस की गिरफ्त में 7 जुआरी
- Published: 22 Aug 2026, 01:47 PM IST
- Last Updated: 22 Aug 2026, 01:49 PM IST
अमन जमील खान- कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोण्डागांव पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और छह दोपहिया वाहन सहित कुल 2,01,100 रुपये की सामग्री जब्त की है।
गुप्त सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस टीम
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ लोग ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेल रहे सात व्यक्तियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे एवं मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री और वाहन बरामद किए गए।
नकदी के साथ 6 दोपहिया वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7,100 रुपये नगद, 52 ताश के पत्तों का एक सेट, 5 मोबाइल फोन तथा 6 दोपहिया वाहन जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2,01,100 रुपये बताई गई है।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
ये 7 आरोपी पकड़े गए
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में-
- उत्तम पटेल, 33 वर्ष, निवासी मरारपारा, कोण्डागांव।
- विष्णु दास सोनी, 27 वर्ष, निवासी चिमड़ी, थाना बेनूर।
- महेश मरकाम, 27 वर्ष, निवासी मालाकोट परचियापारा, थाना बेनूर।
- मंगतराम कोर्राम, 26 वर्ष, निवासी बयानार, थाना बयानार।
- अर्जुन बघेल, 26 वर्ष, निवासी लोहापारा, कोण्डागांव।
- विकास ठाकुर, 36 वर्ष, निवासी मरारपारा, कोण्डागांव।
- कमलेश सोनी, 28 वर्ष, निवासी आड़काछेपड़ा, कोण्डागांव।
जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी
कोण्डागांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, जिले में जुआ, सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहारी, साइबर शाखा से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, बिरजू सोरी एवं चन्दन सोरी का विशेष योगदान रहा।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)