world-news

69 लाख पेंशनर आज देशभर में करेंगे आंदोलन: 8वें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने की मांग: प्रयागराज में आज धरना - Prayagraj (Allahabad) News

September 29, 2026

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Pensioners Protest | Demand Old Pension Scheme Restoration

प्रयागराज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के पेंशनर सोमवार को एक दिवसीय आंदोलन करेंगे। NCCPA और अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर संगठन शामिल होंगे।

प्रयागराज में पेंशनर सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन के बाद मार्च निकालेंगे और पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। प्रयागराज में पेंशनर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद पेंशनर मार्च निकालकर पुलिस हेडक्वार्टर तक जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

प्रयागराज में पेंशनर सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन करेंगे।

प्रयागराज में पेंशनर सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन करेंगे।

8वें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों का स्पष्ट उल्लेख चाहते हैं

पेंशनर संगठनों का कहना है कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) में पेंशन और पारिवारिक पेंशन की समीक्षा का उल्लेख है। हालांकि, पहले से सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन के संशोधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

संगठन चाहते हैं कि TOR में पुराने पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। साथ ही नई पेंशन व्यवस्था के साथ पुराने पेंशनरों की पेंशन में समानता यानी पैरिटी सुनिश्चित करने की मांग है।

OPS बहाली और 50% न्यूनतम पेंशन की मांग

पेंशनरों की प्रमुख मांगों में NPS और UPS की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करना शामिल है। संगठन सभी कर्मचारियों को अंतिम वेतन के 50% के बराबर न्यूनतम पेंशन की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा महंगाई राहत/महंगाई भत्ते के 50% हिस्से को मूल पेंशन या वेतन में मर्ज करने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी।

पेंशनर संगठन कम्यूटेड पेंशन की वसूली की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही हर पांच वर्ष में पेंशन में 5% वृद्धि की मांग भी रखी जाएगी।

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज 29 सितंबर को देशभर के पेंशनर एक दिवसीय आंदोलन करेंगे।

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज 29 सितंबर को देशभर के पेंशनर एक दिवसीय आंदोलन करेंगे।

आयकर से छूट, रेल किराये में रियायत की भी मांग

पेंशनर अपनी पेंशन को आयकर से मुक्त करने की मांग भी कर रहे हैं। इसके अलावा पेंशनरों के लिए अलग मूल्य सूचकांक बनाने, रेल किराये में छूट देने और BSNL पेंशनरों की पेंशन में संशोधन की मांग भी आंदोलन के दौरान उठाई जाएगी।

पेंशनर संगठनों के अनुसार देशभर में करीब 69 लाख केंद्रीय पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर हैं। आंदोलन के जरिए सरकार से 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में पुराने पेंशनरों के हितों को स्पष्ट रूप से सुरक्षित करने की मांग की जाएगी।

प्रयागराज में धरने और मार्च के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग की जाएगी।

.