
MBBS डॉक्टरों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर बनने का सपना देख रहे MBBS डॉक्टरों के लिए बेहतरीन मौका है. बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें.
630 मेडिकल ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती
BFUHS की ओर से निकाली गई इस भर्ती के तहत कुल 630 खाली पद भरे जाएंगे. इनमें 540 नए पद और 90 बैकलॉग पद शामिल हैं. अलग-अलग आरक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं. साथ ही महिलाओं को भी सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त 2026 तय की गई है.
एलिजिबिलिटी क्या है?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा की नॉलेज होना चाहिए. अगर यह योग्यता नहीं है तो नियुक्ति के छह महीने के भीतर इसे पूरा करना होगा. सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को आवेदन के साथ NOC जमा करनी होगी, जबकि स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों के पास स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना आवश्यक है.
एज लिमिट क्या है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी. एससी/बीसी के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 47 वर्ष, सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 वर्ष और विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है.
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 9 के तहत 53,100 रुपये प्रतिमाह शुरुआती सैलरी दी जाएगी. इसके साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. भर्ती के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी और पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा. फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के प्रदर्शन और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की जाएगी.
आवेदन के लिए फीस कितनी?
आवेदन फीस सामान्य और अन्य वर्ग के लिए 2,360 रुपये तथा एससी वर्ग के लिए 1,180 रुपये रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More