world-news

फरीदाबाद में चेक बाउंस होने पर 6 महीने की जेल: कोर्ट ने दिए 1.58 लाख का मुआवजा देने के आदेश, 3 साल बाद आया फैसला - Faridabad News

August 30, 2026

फरीदाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जिला कोर्ट फरीदाबाद - Dainik Bhaskar

जिला कोर्ट फरीदाबाद

फरीदाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। न्यायाधीश उदिता की कोर्ट ने 1.58 लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं। कोर्ट द्वारा तय समय में पैसे नहीं दिए जाने पर 2 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

आरोपी विजय कुमार ने सोनू नामक शख्स को 7 दिसंबर 2022 को एक चेक जारी किया था। बैंक में जमा कराने पर चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद ये मामला 9 जनवरी 2023 को कोर्ट में पहुंच गया था।

आरोपी ने परिवार की जिम्मेदारी का दिया हवाला

सजा पर सुनवाई के दौरान आरोपी विजय कुमार ने कोर्ट को बताया कि वह मजदूरी करता है और अपने परिवार का अकेला कमाने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी उसी पर है। आरोपी ने खुद को मामले में गलत तरीके से फंसाए जाने की बात कहते हुए कोर्ट से नरमी बरतने की मांग की।

शिकायतकर्ता ने अधिकतम सजा की मांग की

शिकायतकर्ता सोनू की ओर से कोर्ट में कहा गया कि आरोपी के खिलाफ नरमी बरतने का कोई आधार नहीं है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह वर्ष 2023 से इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहा है और उसने अपनी शिकायत को कोर्ट में साबित किया है। इसलिए आरोपी को अधिकतम सजा देने की मांग की गई।

तय समय पर पैसे ना देने पर 2 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी

तय समय पर पैसे ना देने पर 2 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी

चेक बैंक में जमा कराने पर हो गया था बाउंस

कोर्ट ने मामले के तथ्यों को देखते हुए कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के पक्ष में चेक जारी किया था। बैंक में जमा कराने पर चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने माना कि आरोपी के पक्ष में नरमी बरतने वाली कोई परिस्थिति सामने नहीं आई। इसके बाद चेक नंबर 201752, दिनांक 7 दिसंबर 2022 से जुड़े मामले में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत छह महीने की साधारण जेल की सजा सुनाई गई।

एक महीने में देना होगा 1.58 लाख रुपए

कोर्ट ने आरोपी को शिकायतकर्ता को 1.58 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का भी आदेश दिया है। यह राशि चेक बाउंस के कारण शिकायतकर्ता को हुई परेशानी और मुकदमे में हुए खर्च की भरपाई के लिए तय की गई है। मुआवजे की राशि आदेश की तारीख से एक महीने के भीतर जमा करनी होगी।

भुगतान नहीं किया तो दो महीने और जेल

कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी तय समय में मुआवजे की रकम नहीं देता है तो उसे दो महीने की अतिरिक्त साधारण जेल की सजा भुगतनी होगी। सुनवाई के दौरान पहले से जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। साथ ही, मुकदमे के दौरान शिकायतकर्ता को पहले से दी गई कोई राशि मुआवजे में समायोजित की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • लाल किला ब्लास्ट NIA की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान: 13 आरोपियों के नाम, 9 सितंबर को होगी सुनवाई, फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे

    13 आरोपियों के नाम, 9 सितंबर को होगी सुनवाई, फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद रेल रूट पर 9 ट्रेनों का संचालन रद्द: 20 का ठहराव रहेगा बंद, स्टेशन पर 1 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू होगा

    20 का ठहराव रहेगा बंद, स्टेशन पर 1 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू होगा|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा के 4 शहरों में लगेंगे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट: 5 हजार टन कचरे से बनेगी 50 मेगावाट बिजली; सरकार-ऑयल इंडिया के बीच MoU

    5 हजार टन कचरे से बनेगी 50 मेगावाट बिजली; सरकार-ऑयल इंडिया के बीच MoU|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में सास-बहू से जेवर लूटने वाला डिलीवरी बॉय अरेस्ट: कर्ज चुकाने के लिए बनाया प्लान, ऑनलाइन मंगवाया चाकू, यूपी का रहने वाला

    कर्ज चुकाने के लिए बनाया प्लान, ऑनलाइन मंगवाया चाकू, यूपी का रहने वाला|बल्लभगढ़,Ballabgarh - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर