world-news

55 लाख का पशु अस्पताल बनने से पहले ही ढहा: बाल-बाल बचे मजदूर, ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन - Alwar News

September 1, 2026

अलवर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
?????? ???? ??? ?? ??? ??? ??????? ?? ??? ?? ???? - Dainik Bhaskar

?????? ???? ??? ?? ??? ??? ??????? ?? ??? ?? ????

अलवर जिले के उमरैण क्षेत्र के रायबका में प्रशासन और अधिकारियों की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां 55 लाख रुपए की लागत से बन रहा पशु अस्पताल का निर्माणधीन भवन अचानक ढह गया।लेंटर डलने से ठीक पहले डीपीसी (DPC) सहित दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त दीवार पर काम कर रहे मजदूर दब गए, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया और वे बाल-बाल बच गए।

शिकायत के बावजूद नहीं जागा प्रशासन

कुछ दिनों पहले ही ग्रामीणों ने तहसीलदार को लिखित में ज्ञापन देकर निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली थी। ग्रामीणों ने चेताया था कि घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

बावजूद इसके, प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और काम धड़ल्ले से चालू रखा। नतीजतन, लेंटर डलने से पहले ही भवन की नींव और दीवारें ध्वस्त हो गईं।

ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लेंटर डलने के बाद भवन गिरता या अस्पताल शुरू होने के बाद हादसा होता, तो कई बेजुबान पशुओं और लोगों की जान जा सकती थी।

निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री की फॉरेंसिक और तकनीकी गुणवत्ता जांच कराई जाए। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार, जूनियर इंजीनियर (JEN) और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पूरे भवन का निर्माण तय मानकों और उच्च स्तर की सामग्री से नए सिरे से कराया जाए।

बतादें, पूर्व में शिकायत पत्र सौंपने वालों में मजलीम, नत्थू खान, फकरू, जुनैद खान, कमाल खान, खुशी मोहम्मद, फारूक, असलम खान सहित कई ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने अब चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • बीजेपी ने बड़े-नेताओं के परिवार की महिलाओं को दिया टिकट: लगातार चार बार से निर्दलीय जीत रहे पूर्व पार्षद को अपना दावेदार बनाया; जानिए- प्रत्याशियों की पूरी प्रोफाइल

    लगातार चार बार से निर्दलीय जीत रहे पूर्व पार्षद को अपना दावेदार बनाया; जानिए- प्रत्याशियों की पूरी प्रोफाइल|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मां की जगह बेटा, पति की बजाय पत्नी को टिकट: कांग्रेस में टिकट वितरण में चला भाई-भतीजावाद; टीकाराम जूली के खास भी बने दावेदार

    कांग्रेस में टिकट वितरण में चला भाई-भतीजावाद; टीकाराम जूली के खास भी बने दावेदार|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर