
कानपुर में ईवीएम को लेकर भ्रामक दावा.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आ रहा है, वैसे-वैसे अफवाहें भी सोशल मीडिया पर जोर पकड़ने लगी हैं. बता दें कि हाल ही में कानपुर में ईवीएम को लेकर भ्रामक दावा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर 5,000 EVMs और 12 इंजीनियरों की विशेष टीम अचानक कानपुर पहुंच गई है.
वहीं वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि बीजेपी के इशारे पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. हालांकि, इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने बयान जारी किया है.
क्या है EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग का सच?
इस मामले के तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने वायरल हो रही खबरों का सच सामने रखा. डीईओ ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले 5,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के साथ 12 इंजीनियर कानपुर नगर पहुंचने का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है.
सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे के संबंध में कि *उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले 5,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के साथ 12 इंजीनियर कानपुर नगर पहुंचे हैं*, यह स्पष्ट किया जाता है कि यह दावा *तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है*। *कानपुर नगर में EVMs की प्रथम स्तरीय जाँच (First https://t.co/tLmSvpoWbh
— DEO Kanpur Nagar (@Deo_Kanpurnagar) September 20, 2026
EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग
कानपुर नगर में EVMs की प्रथम स्तरीय जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) गुरुवार से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई है और चल रही प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में कानपुर नगर में किसी अन्य स्थान से कोई EVM नहीं लाई गई. EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग के शेड्यूल और उसे आयोजित करने के बारे में जानकारी का पहले ही व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर दिया है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More