लिंडसे ग्राहम अमेरिका के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे. पहली बार साल 2002 में वे अमेरिकी सीनेट पहुंचे थे. ग्राहम साल 2008 के आम चुनाव में अपने राज्य में 10 लाख से अधिक वोट पाने वाले पहले राजनेता थे.
लिंडसे ग्राहम अमेरिका के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे. पहली बार साल 2002 में वे अमेरिकी सीनेट पहुंचे थे. ग्राहम साल 2008 के आम चुनाव में अपने राज्य में 10 लाख से अधिक वोट पाने वाले पहले राजनेता थे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/12/us-senator-lindsey-graham-dies-at-71-2026-07-12-16-39-24.jpg)
Lindsey Graham
अमेरिका के वरिष्ठ सासंद और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी रहे लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम को निधन हो गया. ये जानकारी लिंडसे के कार्यालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उनके कार्यालय ने रविवार को पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी रहे लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम को अचानक बीमारी से निधन हो गया.
एक्स पर किए गए पोस्ट के अनुसार, ग्राहम के परिवार ने उनके लिए प्रार्थना करने वाले उनके समर्थकों को धन्यवाद दिया. इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की. खास बात है कि ग्राहम उस बिल को पेश करवाने की तैयार कर रहे थे, जिसमें भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था. ये बिल रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के लिए था. इस बिल को लेकर ट्रंप प्रशासन से समझौता भी हो गया था लेकिन अब उनका निधन हो गया है.
Statement from the Office of U.S. Senator Lindsey Graham (R-South Carolina). pic.twitter.com/CQ5yVvqTH1
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) July 12, 2026
2002 में पहली बार चुने गए थे सीनेट
दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेटर रहे लिंडसे ग्राहम अमेरिका के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे. पहली बार साल 2002 में वे अमेरिकी सीनेट पहुंचे थे. इससे पहले वे प्रतिनिधि सभा के सदस्य भी रह चुके थे. इसके बाद उन्होंने 2008, 2014 और 2020 के चुनावों में भी लगातार जीत दर्ज की. ग्राहम साल 2008 के आम चुनाव में अपने राज्य में 10 लाख से अधिक वोट पाने वाले पहले राजनेता थे. अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े कई मुद्दों पर अहम भूमिका निभाई है.
कभी ट्रंप के सबसे बड़े आलोचक थे
खास बात है कि आज ट्रंप के सबसे करीबी माने वाले लिंडसे साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के सबसे बड़े आलोचक थे. समय जैसे-जैसे बीतता गया, वैसे-वैसे दोनों के रिश्तों में मजबूती आ गई. इसके बाद तो उन्होंने बहुत सारे अहम विधेयकों और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर ट्रंप का खुलकर साथ दिया.
यूक्रेनी राष्ट्रपति से की मुलाकात
हाल में लिंडसे ग्राहम यूक्रेन भी गए थे. उन्होंने वहां यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात भी की. रूस और यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ सुरक्षा सहयोग पर भी उन्होंने चर्चाएं कीं. उनके निधन को रिपब्लिकन पार्टी और अमेरिकी राजनीति के लिए नुकसान माना जा रहा है.
Good meeting with U.S. Senator Lindsey Graham @LindseyGrahamSC in Kyiv. This is already his 10th visit to our country, and we appreciate this support.
I'm grateful to Lindsey for recognizing our warriors. The stronger Ukraine is on the battlefield, the greater the chances that… pic.twitter.com/bgZjjgIqu1
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 10, 2026
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें