world-news

5 लाख सुपारी देकर कराई LIC एजेंट ससुर की हत्या: बेटी के तलाक केस में विवाद, झारखंड से बुलाए थे शूटर; दामाद समेत 3 गिरफ्तार - Ambikapur (Surguja) News

September 17, 2026

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर LIC एजेंट ससुर की हत्या करवा दी। उसने झारखंड से 2 शूटर बुलाए थे, जिन्होंने 16 सितंबर की सुबह घर में घुसकर बशीरुद्दीन (64) पर चाकू से हमला कर मार डाला।

.

हमलावर पिस्टल लेकर घुसे थे, हालांकि गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रसुलपुर इलाके की है। पुलिस ने दामाद समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक शूटर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

मृतक की बेटी सादिया ने बताया कि, उसके पति मो. नाजिम शबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। पहले भी पति ने उसे और उसके परिवार को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब पिता की हत्या करवा दी।

पहले देखिए तस्वीरें…

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

चाकू मारकर भागते CCTV में दिखें थे तीनों आरोपी।

चाकू मारकर भागते CCTV में दिखें थे तीनों आरोपी।

पुलिस ने दामाद समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दामाद समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह रसूलपुर निवासी बशीरुद्दीन (लज्जू) (64) घर पर थे। घर में घुसकर 3 हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने बशीरुद्दीन पर चाकू से लगातार ताबड़तोड़ वार किया। उन्होंने बचने के लिए संघर्ष भी किया।

परिजनों के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। बशीरूद्दीन को तीन बार चाकू मारा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। उन्हें परिजनों ने मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पुलिस केस बताकर इलाज नहीं किया।

परिजनों ने उन्हें फिरदौही हॉस्पिटल में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आईजी दीपक कुमार झा, एसएसपी राजेश अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

बशीरूद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बशीरूद्दीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोपियों में ये शामिल

  1. मो. नाजिम शबा (30), निवासी तकिया, दामाद
  2. कंचन कुमार (28), निवासी झारखंड, शूटर
  3. नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू (32) निवासी तकिया, सहयोगी

शूटर से 5 लाख में किया था सौदा

पुलिस टीम ने आरोपी दामाद मो. नाजिम शबा (30) निवासी तकिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो नाजिम ने बताया कि उसने अपने ससुर बसीरूद्दीन सिद्दकी को मरवाने के लिए शूटर से 5 लाख में सौदा तय किया था।

किराए के कमरे में रची साजिश

झारखंड के चौनपुर पलामू से कंचन कुमार और दूसरे आरोपी को अंबिकापुर बुलवाकर उसने तकिया निवासी गुड्डू उर्फ नेजारूउद्दीन के किराए के कमरे अजिरमा में रुकवाया था।

वहीं रुककर गुड्डू उर्फ नेजारूउद्दीन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची गई। वारदात को अंजाम देने कंचन कुमार और दो आरोपी एक बाइक में सवार होकर रसूलपुर पहुंचे थे।

फरार साथी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी दामाद के सहयोगी नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू (32) निवासी तकिया और शूटर कंचन कुमार (28) निवासी इन्द्रानगर थाना चौनपुर पलामू को गिरफ्तार कर लिया है। कंचन कुमार का एक साथी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

3 साल पहले हुई थी बेटी की शादी

मृतक की बेटी सादिया शारीन सिद्दीकी ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले अंबिकापुर के ही तकिया के रहने वाले मो. नाजिम शबा (30) से हुई थी। लेकिन आपसी झगड़े के बाद पति-पत्नी अलग रहने लगे थे। मायके वालों की तरफ से सोने-चांदी दिए गए थे, जिसे लड़की वाले वापस मांग रहे थे। इसी को लेकर तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दामाद ने सुपारी देकर LIC एजेंट ससुर की हत्या कराई: अंबिकापुर में चाकू मारकर भागते CCTV में दिखे हमलावर, झारखंड से बुलाए गए थे शूटर

चाकू मारकर भागते CCTV में दिखें थे तीनों आरोपी।

चाकू मारकर भागते CCTV में दिखें थे तीनों आरोपी।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रसुलपुर इलाके में दिनदहाड़े 3 हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू से LIC एजेंट पर हमला कर दिया। हमलावर पिस्टल लेकर घुसे थे। हमले में बशीरुद्दीन (64) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, लेकिन प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…