₹5 Lakh Fixed Deposit: अगर आप भी अपने भविष्य के लिए पैसे सुरक्षित रखना चाहते हैं और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं। तो FD कराना एक सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन है। इसमें निवेशक अपनी एकमुश्त रकम को तय अवधि के लिए जमा कर सकते हैं और बैंक की निर्धारित ब्याज दर के अनुसार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप भी 5 साल के लिए 5 लाख रुपये की FD कराने की योजना बना रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि, मैच्योरिटी पर कुल कितनी रकम मिलेगी और ब्याज से कितनी कमाई (5 Lakh FD Return For 5 Years) होगी। आइए अलग-अलग ब्याज दरों के आधार पर इसका पूरा गणित समझते हैं।
यह भी पढ़ें: Rural Water Supply Complaint: गांव में बंद है पानी की सप्लाई? घर बैठे ऐसे करें जल विभाग में शिकायत
5 साल की FD पर कितना मिलता है ब्याज?
बैंकों में 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं। यह दर बैंक, ग्राहक की श्रेणी और एफडी की शर्तों पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, अगर किसी बैंक में आपको 7% सालाना ब्याज दर मिलती है और आप 5 लाख रुपये जमा (₹5 Lakh Fixed Deposit) करते हैं, तो पांच साल बाद मिलने वाली रकम का अनुमान (FD Maturity Calculator) लगाया जा सकता है।
FD में आमतौर पर ब्याज को तिमाही आधार पर जोड़ने का विकल्प मिलता है। ऐसे में मूल रकम के साथ जमा हुए ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इसे चक्रवृद्धि ब्याज कहा जाता है। इसी वजह से मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम शुरुआती निवेश से अधिक होती है।
7% ब्याज दर पर 5 लाख रुपये का रिटर्न
उदाहरण के तौर पर अगर आप 5 लाख रुपये की एफडी 5 साल के लिए 7% सालाना ब्याज दर (FD Interest Rate 2026) पर कराते हैं। अगर ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है, तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹7,07,389 लाख रुपये मिल सकते हैं।
इसमें आपकी मूलधन (Principal Amount) ₹5,00,000 रुपये होगी, जबकि कुल ब्याज (Total Interest) ₹2,07,389 रुपये का लाभ मिलेंगा। हालांकि, वास्तविक रिटर्न बैंक की ब्याज गणना, एफडी की शर्तों और लागू टैक्स पर निर्भर करेगा।
Senior Citizen को कितना मिलेगा फायदा?
कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen FD Interest Rate) को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज देते हैं। यह अतिरिक्त दर अक्सर 0.50 प्रतिशत तक हो सकती है, लेकिन यह हर बैंक में समान नहीं होती।
उदाहरण के लिए, अगर किसी वरिष्ठ नागरिक को 5 साल की एफडी पर 7.5% सालाना ब्याज मिलता है और वह 5 लाख रुपये जमा करता है, तो तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर मैच्योरिटी राशि करीब ₹7,24,974 रुपये हो सकती है। इस तरह ब्याज से लगभग ₹2,24,974 रुपये की कमाई हो सकती है।
टैक्स सेविंग FD पर क्या मिलता है लाभ?
अगर आप टैक्स बचाने के उद्देश्य से एफडी कराना चाहते हैं, तो 5 साल की टैक्स सेविंग FD अच्छा विकल्प हो सकता है। पात्र टैक्स सेविंग एफडी में पुरानी आयकर व्यवस्था के तहत धारा 80C के अनुसार निर्धारित सीमा तक कटौती का लाभ मिल सकता है।
हालांकि, इसमें कुछ जरूरी शर्तें हैं। टैक्स सेविंग एफडी की लॉक-इन अवधि 5 साल होती है और इस दौरान समय से पहले पैसा निकालने की अनुमति नहीं मिलती।
FD पर ब्याज से जुड़े टैक्स नियम भी जानें
एफडी से होने वाली कमाई पर लागू आयकर नियमों के अनुसार टैक्स लग सकता है। यदि ब्याज की रकम निर्धारित सीमा और लागू शर्तों के दायरे में आती है, तो बैंक टीडीएस भी काट सकता है। टीडीएस कटने का मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में आपकी पूरी टैक्स देनदारी समाप्त हो गई है।
इसलिए एफडी में निवेश करते समय सिर्फ ब्याज दर पर ध्यान न दें, बल्कि टैक्स, लॉक-इन अवधि और समय से पहले पैसा निकालने पर लागू शर्तों की भी जानकारी लें।
यह भी पढ़ें:Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, जानें कितनी मिलेगी रकम