auto

लॉन्च के 5 महीने बाद ही झटका! BMW की इस धाकड़ बाइक की कीमत ₹30,000 बढ़ी, देखें नई रेट लिस्ट

September 12, 2026

Sep 12, 2026 06:00 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

बीएमडब्ल्यू ने भारतीय मार्केट में अपनी प्रीमियम बाइक्स के शौकीनों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर टूरर बाइक BMW F 450 GS की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

bmw f 450 gs bike prices increased by rs 30000

बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस प्राइस हाइक

BMW F450 GS

केवल

₹6,500/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

बीएमडब्ल्यू ने भारतीय मार्केट में अपनी प्रीमियम बाइक्स के शौकीनों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर टूरर बाइक BMW F 450 GS की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। भारत में इस धाकड़ बाइक के लॉन्च होने के महज पांच महीने के भीतर ही इसके दाम 30,000 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। यह नया प्राइस रिवीजन बाइक के सभी तीनों वैरिएंट्स पर लागू हो चुका है। कंपनी के अनुसार, बढ़ती उत्पादन लागत और भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में इसकी जबरदस्त डिमांड इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह है। आइए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स, पावरट्रेन और बढ़ी हुई वैरिएंट वाइज कीमतों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Vida VX2

₹ 79,490 - 1.31 लाख

ADMS TTX

₹ 1.15 लाख

Ola Electric Roadster X+

₹ 1.3 - 1.9 लाख

Evtric Ride

₹ 94,733 - 98,100

Tunwal Storm Advance 2

₹ 1.49 - 1.76 लाख

TVS iQube

₹ 1.2 - 1.75 लाख

जानिए वैरिएंट वाइज बढ़ोतरी

कीमतों में हुए इस बदलाव के बाद अब एंट्री-लेवल वैरिएंट भी महंगा हो गया है। सबसे शुरुआती यानी Base वैरिएंट की कीमत में 25,000 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले 4.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलने वाली यह बाइक अब 4.95 लाख रुपये की हो गई है। इसी तरह इसके मिड-स्पेक्ट्रम एक्सक्लूसिव वैरिएंट के दाम भी 25,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही एक्सक्लूसिव वैरिएंट की नई कीमत अब 4.90 लाख रुपये से बढ़कर 5.15 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा महंगा यह वैरिएंट

सबसे बड़ा झटका बाइक के सबसे महंगे यानी टॉप-ऑफ-द-लाइन GS Trophy वैरिएंट को पसंद करने वाले खरीदारों को लगा है। कंपनी ने इस वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30,000 रुपये का इजाफा किया है। इस खास वैरिएंट में कंपनी ईजी राइड क्लच और एडजस्टेबल स्पोर्ट सस्पेंशन जैसे हाई-टेक फीचर्स देती है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद अब GS Trophy वैरिएंट को खरीदने के लिए ग्राहकों को 5.30 लाख रुपये की जगह 5.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) खर्च करने होंगे।

बाइक का निर्माण सिर्फ भारत में

दिलचस्प बात यह है कि BMW अपनी इस धाकड़ F 450 GS बाइक का निर्माण पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही करती है। चेन्नई स्थित बीएमडब्ल्यू प्लांट में बनी यह बाइक यूरोप समेत कई बड़े ग्लोबल मार्केट्स में एक्सपोर्ट की जाती है। ग्लोबल स्तर पर सब-500सीसी सेगमेंट की एडवेंचर बाइक्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। ग्लोबल मार्केट में बढ़ती मांग, सप्लाई चेन की दिक्कतों और कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते ही कंपनी को इतनी जल्दी कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है।

क्या है राहत की बात?

जेब पर भारी पड़ने वाली इस खबर के बीच राहत की बात यह है कि बीएमडब्ल्यू ने बाइक के इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह ही 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 48bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें 6.5-इंच की कलर TFT स्क्रीन, तीन बेहतरीन राइडिंग मोड्स (Rain, Road और Enduro) और डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स बरकरार हैं। बता दें कि 2026 में रुपये की गिरती कीमत और बढ़ती लागत के बीच यह बाइक अब अपने सेगमेंट में और भी ज्यादा प्रीमियम हो गई है।