world-news

पांच बदमाशों ने की थी जीएसटी अफसर के घर लूट: पहचान छिपाने को 5-6 बार कपड़े बदले; तीन ने रेकी की थी, चार गिरफ्तार - Alwar News

July 12, 2026

अलवर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर लूट का पुलिस ने खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार सोसायटी में हुई इस घटना का एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश करने के लिए 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

एसपी सुधीर चौधरी ने शनिवार रात 9 बजे पुलिस अन्वेषण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। घटना से पहले उन्होंने कई दिनों तक जीएसटी अधिकारी के घर और आसपास के इलाके की रेकी की। घर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। मौका मिलने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

4 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एसपी सुधीर चौधरी ने शनिवार रात 9 बजे प्रेस वार्ता की।

4 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद एसपी सुधीर चौधरी ने शनिवार रात 9 बजे प्रेस वार्ता की।

पहचान नहीं हो, इसलिए 5-6 बार कपड़े बदले

एसपी ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर हैं। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने वारदात के दौरान और उसके बाद करीब 5 से 6 बार कपड़े बदले, ताकि सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान नहीं हो सके। इतना ही नहीं, पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी आरोपी ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सके।

वारदात के बाद उन्होंने पैदल चलने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया, ताकि पुलिस की जांच को भटकाया जा सके। इसके बावजूद पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

ये वारदात वाले दिन की फोटो है। सूचना के बाद जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर आस पड़ोस के लोग जुट गए।

ये वारदात वाले दिन की फोटो है। सूचना के बाद जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर आस पड़ोस के लोग जुट गए।

आरोपियों के खिलाफ कई केस हैं दर्ज

गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ और खैरथल-तिजारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पहले से लूट, डकैती, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। ये कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार लूटी गई नकदी और जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट की रकम से एक मोटरसाइकिल भी खरीदी है। पुलिस का दावा है कि मामले में शत-प्रतिशत रिकवरी का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी आकलन किया जा रहा है कि घर से कुल कितनी नकदी और कितना सोना-चांदी लूटा गया था।

आरोपियों को आज सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाएगी पुलिस

एसपी ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। रविवार को आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर वारदात का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) कराया जाएगा, जिससे घटना के प्रत्येक पहलू की पुष्टि की जा सके।

घटना के बाद जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश भी अलवर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया था। अब अलवर पुलिस ने इस चर्चित लूटकांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पॉश और सुनसान कॉलोनियों में रहने वाले लोग अपनी सुरक्षा के लिए चौकीदार की व्यवस्था करें। घरों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। इससे अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ किसी भी वारदात की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

------------

ये खबर भी पढ़िए…

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर लूट:परिवार को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाया, बचाने आए बेटे का सिर फोड़ा; बदमाशों ने आम भी खाए

अलवर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश (50) के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 25 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी और 40 हजार रुपए कैश लूट ले गए। विरोध करने पर असिस्टेंट कमिश्नर के बेटे का सिर फोड़ दिया। घटना आज (शनिवार) सुबह करीब 6-7 बजे के बीच की है। (पढ़िए पूरी खबर)

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    पूर्व MLA ने घूंघट में लगाई EO की क्लास: बिन गाय गोशाला वाले 'माननीय विधायक'; पूर्व सरपंच रंगे हाथ पकड़े गए

    बिन गाय गोशाला वाले 'माननीय विधायक'; पूर्व सरपंच रंगे हाथ पकड़े गए|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar2:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात गैंगस्टरों में दुश्मनी: लॉरेंस, गोदारा, ठेहट और आनंदपाल गैंग के 90 से ज्यादा बदमाश, हर घड़ी गैंगवार का खतरा

    लॉरेंस, गोदारा, ठेहट और आनंदपाल गैंग के 90 से ज्यादा बदमाश, हर घड़ी गैंगवार का खतरा|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चूरू में 2 इंच बरसात,बाड़मेर में बारिश के लिए हवन: श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म; राजस्थान से गायब हुए मानसून वाले बादल

    श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म; राजस्थान से गायब हुए मानसून वाले बादल|बीकानेर,Bikaner - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे परीक्षा केंद्र में घुसे अभ्यर्थी: हाथों में बंधे धागे काटे, 27 जिलों में 1221 सेंटर पर सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा शुरू

    1:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर