auto

सड़कों पर सुरक्षा के लिए इन 5 तरह के लोगों से रहें सावधान, एक्सीडेंट से बचा सकती हैं ये टिप्स - top 5 dangerous type drivers to avoid on indian roads for safety and accident driving tips

October 27, 2026

Road Accidents Causes: अगर आप भी अपनी और अपनी फैमिली की ड्राइव को सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो ड्राइविंग के ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सड़कों पर गाड़ी दौड़ाना जिम्मेदारी होने के साथ-साथ बहुत ही हुनर वाला काम है। आप कितनी ही सावधानी से क्यों न गाड़ी चलाए लेकिन सड़क पर दूसरों की गलतियां आपके लिए बड़े एक्सीडेंट की वजह बन जाती हैं। इसलिए, सुरक्षित सफर के लिए बहुत जरूरी है कि आप राइडिंग या ड्राइविंग के दौरान इन 5 लोगों से बच कर चलें।

मोबाइल में खोए रहने वाले

आजकल सड़क पर सबसे बड़ा खतरा हैं वो लोग जो गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करते या मैसेज टाइप करते रहते हैं। ऐसे ड्राइवरों का ध्यान सड़क के बजाय स्क्रीन पर होता है और अचानक ब्रेक लगाना या बिना सिग्नल दिए गाड़ी मोड़ना इनकी आदत होती है। इसलिए सुरक्षित सफर के लिए बहुत जरूरी है कि ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहें।

ओवरस्पीडिंग और स्टंट मैन

कुछ लोग सड़कों को बिल्कुल रेसिंग ट्रैक ही समझ लेते हैं और तेज रफ्तार में कट मारते हैं और अचानक ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं। इनकी जल्दबाजी न सिर्फ उनके लिए बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी सभी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए कभी भी इस तरह के लोगों से न उलझें और इनसे रेस लगाने की कोशिश तो बिल्कुल न करें।

रॉंग साइड पर चलने वाले

सड़क पर रेड लाइट जंप करना, बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी को मोड़ना और रॉंग साइड में गाडी चलाना कुछ लोगों के लिए काफी आम सी बात होती है। ऐसे लोग अचानक सामने आते हैं जिससे आपको तुरंत ब्रेक मारना पड़ सकता है और पीछे आने वाली गाड़ी आपके आकर टकरा सकती है। इसलिए ग्रीन लाइट से गुजरते वक्त भी गाड़ी की स्पीड कम कर के दोनों तरफ देखें और फिर आगे बढ़ें।

नशे में गाड़ी चलाने वाले

किसी भी तरह के नशे में गाड़ी चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ कई लोगों की जिंदगियों के लिए भी हानिकारक है। रात के समय ऐसे ड्राइवरों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। अगर आपको ऐसी लगे कि कोई गाड़ी बहुत ही अनियंत्रित होकर इधर-उधर लहरा रही है तो तुरंत ही अपनी गाड़ी की स्पीड धीमी कर लें और उनसे दूरी बना लें।

नींद में चलने वाले

लंबे सफर के दौरान अक्सर जब लोग बिना आराम किए या बिना पूरी नींद लिए ड्राइविंग करते हैं तो झपकी आने लगती है। ऐसे ड्राइवरों को खुद भी नहीं पता होता है कि गाड़ी किस तरफ जा रही है। अगर कोई गाड़ी सड़क पर बार-बार झुक रही है जो ऐसी संभावना है कि उसे नींद आ रही है। ऐसे में हॉर्न देकर उसे जगाने या फिर सही दूरी बनाने की कोशिश करें।