Mahesh Bhatt Birthday Five Big Controversies: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट का नाम सिर्फ ‘अर्थ’, ‘आशिकी’ और ‘जख्म’ जैसी फिल्मों से नहीं जुड़ा है, उनकी पर्सनल लाइफ कई बार विवादों में आ चुकी है. पूजा भट्ट के साथ लिप-लॉक से सुशांत केस तक, जानिए उनकी लाइफ के पांच बड़े विवाद.
Mahesh Bhatt Birthday Five Big Controversies: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट का नाम सिर्फ ‘अर्थ’, ‘आशिकी’ और ‘जख्म’ जैसी फिल्मों से नहीं जुड़ा है, उनकी पर्सनल लाइफ कई बार विवादों में आ चुकी है. पूजा भट्ट के साथ लिप-लॉक से सुशांत केस तक, जानिए उनकी लाइफ के पांच बड़े विवाद.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/19/mahesh-bhatt-2026-09-19-18-14-57.png)
Mahesh Bhatt Birthday Five Big Controversies: महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में रिलेशन, प्यार, टूटते फैमिली और लाइफ के मुश्किल पहलुओं को बेबाक और यूनिक अंदाज में दिखाया है. 20 सितंबर 1948 को जन्मे महेश भट्ट आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में ‘अर्थ’, ‘सारांश’, ‘डैडी’, ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’ और ‘जख्म’ जैसी कई शानदार फिल्में बनाई. जिन्हें लोग देखना आज भी पसंद करते हैं. हालांकि, वह लंबे समय से निर्देशन से दूर हैं और 2020 में ‘सड़क 2’ के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म डायरेक्टर नहीं की.
लेकिन महेश भट्ट की पहचान सिर्फ उनकी फिल्मों से ही नहीं जुड़ी हुई है बल्कि वह कई बार अपने विवादों की वजह से चर्चा में आ चुके हैं. उनकी पर्सनल लाइफ, बेबाक बयान और फैमिली से जुड़े कुछ मामले भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहे. आइए उनसे जुड़े पांच विवादों के बारे में जानते हैं.
बेटी के साथ लिप-लॉक और शादी वाला बयान
महेश भट्ट से जुड़ी सबसे विवादित घटना उसे मानी जाती है, जब उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट संग एक मैगजीन के कवर पेज के लिए लिप-लॉक किस किया था. यह बात 80 के दशक के आखिर या 90 के दशक की शुरुआत में सामने आई थी. इस फोटोशूट में महेश और पूजा लिप-लॉक करते नजर आए थे. बताया जाता है कि पूजा उस समय एक्ट्रेस थीं और इस फोटो के सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था. जब विवाद बढ़ा तो महेश है एक बयान दिया था कि 'अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता.' उनके इस बयान की वजह से यह मामला और भी ज्यादा चर्चा में आ गया था.
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी का मामला
महेश भट्ट का दूसरा विवाद उनकी दूसरी शादी से जुड़ा हुआ है. उन्होंने 1970 में पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी, जिन्होंने बाद में किरण भट्ट नाम अपनाया. पहली शादी से पूजा भट्ट और राहुल भट्ट का जन्म हुआ. बाद में उनकी लाइफ में एक्ट्रेस सोनी राजदान आईं और दोनों ने 1986 में शादी कर ली. उनकी इस शादी को लेकर विवाद तब पैदा हुआ जब उन्होंने पहली शादी को खत्म किए, दूसरी शादी कर ली. इस मामले में पूजा भट्ट ने भी कहा कि उनके पिता ने उनकी मां से अलग होने के बावजूद रिलेशन खत्म नहीं किया था.
परबीन बॉबी संग अफेयर
महेश भट्ट की लाइफ का सबसे इमोशनल और दर्दनाक चैप्टर एक्ट्रेस परवीन बॉबी से जुड़ा रहा है. बताया जाता है कि 70 के दशक के आखिर में दोनों का अफेयर चल रहा था. महेश भट्ट ने बाद में खुद लिखा और बताया कि वह उस दौर में अपनी पत्नी और बेटी से अलग होकर परवीन बॉबी के साथ रहने लगे थे.इस रिलेशन के दौरान परवीन बॉबी की मेंटल हेल्थ बिगड़ने लगी.
बेटे राहुल भट्ट और डेविड हेडली का कनेक्शन
बता दें कि इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कई रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद महेश भट्ट की फैमिली गहरे विवाद में फंस गई थी. बताया जाता है कि उनके बेटे राहुल भट्ट की पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से मुलाकात हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल और हेडली की मुलाकात एक जिम में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. राहुल ने जांच एजेंसियों को बताया था कि वह हेडली की आतंकी के बारे में कुछ नहीं जानते थे. उन्होंने हेडली से कई बार मिलने की बात भी स्वीकार की थी. हालांकि, जांच के बात उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी.
सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा नाम
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी. कई जांच रिपोर्ट में बताया जाता है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी. इस मामले में महेश भट्ट का नाम भी शामिल था. इसकी वजह थी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी नजदीकी और दोनों की सामने आई व्हाट्सऐप चैट थीं. मीडिया में इन चैट्स को लेकर कई तरह के दावे और आरोप लगाए थे. सोशल मीडिया पर लोगों ने महेश भट्ट को लेकर सवाल उठाए थे. कई जगहों पर इस बात की चर्चा हुई थी कि महेश भट्ट ने रिया को सुशांत से अलग होने की सलाह दी थी. हालांकि महेश भट्ट ने इन आरोपों को खारिज किया था. हालांकि, इस विवाद में भी उनका नाम जोड़ा जाता है.
ये भी पढ़ें: गणपति सेलिब्रेशन के बीच गौरव और आकांक्षा का हुआ आमना-सामना, देखकर भी किया अनदेखा, वीडियो वायरल