world-news

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बस और ट्रेन पर दागे ड्रोन, 5 लोगों की मौत

September 17, 2026

Russian Ukraine War: यूक्रेन ने बड़े रूसी हमले का दावा किया है. बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में बस और ट्रेन पर ड्रोन अटैक किया है. इसमें अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई.

Russian Ukraine War: यूक्रेन ने बड़े रूसी हमले का दावा किया है. बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में बस और ट्रेन पर ड्रोन अटैक किया है. इसमें अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई.

author-image

New Update

Russian attack on Ukraine drones fired at bus and train

Russian attack on Ukraine

Russian Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच हालात बदतर होते जा रहे हैं. दोनों देश एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं. इसी बीच यूक्रेन ने बड़े रूसी हमले का दावा किया है. बताया गया कि रूस ने यूक्रेन में बस और ट्रेन पर ड्रोन अटैक किया है. इसमें अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेन में बुधवार को रूसी ड्रोन ने एक यात्री बस और एक ट्रेन को निशाना बनाया. इन हमलों में 5 लोगों की मौत हो गई. रूस की ओर से परिवहन व्यवस्था और जरूरी बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रहने की बात कही गई है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सीमावर्ती शहर निकोपोल के पास एक यात्री बस पर ड्रोन हमला हुआ. इस हमले में चार पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई.

BREAKING: Moscow drone strikes killed five people on a bus and a train in Ukraine, Kyiv says, as Zelensky condemned an 'act of brutality.' Moscow and Ukraine have traded strikes on logistics and economic targets for months, aiming to hamper other's war effort and morale. #Ukrainepic.twitter.com/BSlhKHNuAW

— WW3 Watchtower (@WW3Watchtower) September 16, 2026

एक क्षेत्रीय गवर्नर ने टेलीग्राम पर हमले की एक तस्वीर साझा की. इसमें सफेद रंग का एक वाहन दिखाई दे रहा है, जिसकी खिड़कियां टूटी हुई हैं. वाहन के एक हिस्से से खून बहता हुआ भी नजर आ रहा है. 

क्या बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि इसमें कोई सैन्य तर्क नहीं है, यह सिर्फ क्रूरता का एक और कृत्य है. राष्ट्रपति ने अमेरिका और यूरोप से रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिकी कर्मियों वाले जहाज पर दागे मिसाइल और ड्रोन; कई क्रू मेंबर घायल

ट्रेन को निशाना बनाकर ड्रोन हमला

यूक्रेन के दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन भी ड्रोन हमले की चपेट में आ गई. कार्यवाहक क्षेत्रीय गवर्नर हेओरही रेशेतिलोव ने बताया कि ट्रेन में सवार सभी 168 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. रेशेतिलोव के मुताबिक, ट्रेन पर पहले हमले के बाद दो बार और ड्रोन हमला किया गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि मायकोलाइव में ट्रेन के अलावा, पोलैंड की सीमा के पास कोवेल में एक लोकोमोटिव को भी निशाना बनाया गया.

आर्थिक ठिकानों और परिवहन पर हमले जारी

पिछले कुछ महीनों से रूस और यूक्रेन एक-दूसरे की सप्लाई व्यवस्था और आर्थिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इन हमलों का मकसद एक-दूसरे की युद्ध से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावित करना और लोगों के मनोबल पर असर डालना बताया जा रहा है.

2022 से बंद है हवाई क्षेत्र

2022 में रूस के बड़े हमले शुरू होने के बाद से यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है. ऐसे में बस और ट्रेन लोगों और कारोबार के लिए आने-जाने का अहम साधन बनी हुई हैं. निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सांद्र हंझा ने बताया कि हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं. उन्होंने हमले से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की. 

रूस ने नहीं दी प्रतिक्रिया