IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच की टाइमिंग में फिर बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं मैच कितनी तारीख को और कितने बजे शुरू होगा?
IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच की टाइमिंग में फिर बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं मैच कितनी तारीख को और कितने बजे शुरू होगा?
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/17/ind-vs-eng-third-odi-timing-changed-again-know-time-and-date-when-will-play-series-decider-match-2026-07-17-09-13-12.jpg)
भारत बनाम इंग्लैंड Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. ऐसे में अब तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा जमाएगी. ऐसे में अब दोनों ही टीमें अपने बेस्ट के साथ मैदान पर उतरकर सीरीज पर अपना नाम लिखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. एक बार फिर मैच की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलेगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा और कितने बजे शुरू होगा.
IND VS ENG: कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा वनडे?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी, क्योंकि सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है.
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
IND VS ENG: कितने बजे होगी तीसरे वनडे मैच की शुरुआत?
IND VS ENG के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले की टाइमिंग में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है. दरअसल, ये मैच दोपहर 5.30 नहीं बल्कि खेला जाएगा. लोकलटाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.
IND VS ENG: कहां देख सकेंगे तीसरा वनडे मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे और सीरीज निर्णायक वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे. इसके अलावा आप इस मैच की खबरों के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़े रहे.
IND VS ENG बराबर हुई सीरीज
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता था, तो वहीं दूसरे मैच में मेजबानों ने वापसी की और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. अब वो टीम सीरीज अपने नाम करेगी, जो तीसरे मैच में जीतेगी. ऐसे में दोनों ही टीमें लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बेस्ट प्रदर्शन के साथ उतरकर सीरीज सील करना चाहेंगी.
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में हो सकता है आखिरी मैच
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है. ये खबर रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इंडियन एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने पिछले सप्ताह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा से बात की और आगे का प्लान बताया.
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
सिलेक्शन कमेटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को वनडे में मौका देना चाहती है, जो टीम में आने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं. इस बात से यह साफ होता है कि सेलेक्शन कमेटी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रही है. हालांकि, फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे. चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के भविष्य का फैसला उन पर छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें:'हम शतक के लिए नहीं खेलते...', 99* पर नाबाद लौटने पर जो रूट ने दिया जो बयान, वो हो रहा जमकर वायरल